त्योहारों से पूर्व मिलावटखोरों के खिलाफ दून पुलिस का एक्शन शुरू..यूपी/उत्तराखण्ड में नकली खाद्य पदार्थ सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश..250 किलो नकली पनीर और दही के साथ गिरोह के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार..सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :SSP दून..

पछवादून में लम्बे समय से नकली पनीर सप्लाई का एसएसपी देहरादून ने स्वंत संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही करने के दिये निर्देश….शादी की बुकिंग में जा रहा था नकली पनीर और दही..

पुलिस टीम ने मौके पर खाद्य आपूर्ति टीम को बुलाकर सेंम्पलिंग की कार्यवाही करते हुए नकली पनीर/दही को किया नष्ट..गिरोह के 02 शातिर सदस्यों को 02 लग्जरी कारों में 250 कि.ग्रा नकली पनीर व 50 कि.ग्राम नकली दही के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून :आगामी होली जैसे त्योहारों के मध्य नजर नकली और मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए देहरादून पुलिस ने अपनी सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी 21 थाना क्षेत्रों में पुलिस की सघन कार्यवाही ज़ारी है.इसी क्रम में सोमवार 02 फ़रवरी 2026 को थाना सेलाकुई पुलिस ने उत्तराखंड और यूपी में नकली पनीर/दही जैसे खाद्य सामग्री सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 250 किलो नकली पनीर और 50 किलो नकली दही बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके पर देहरादून खाद्य आपूर्ति टीम को बुलाकर पकड़े गए माल की सैंपलिंग कर नकली माल को मौके पर ही नष्ट किया. सेलाकुई थाना प्रभारी पी.डी. भट्ट के अनुसार नकली खाद्य सामग्री धरपकड़ के दृष्टिगत सोमवार उनकी टीम ने धूलकोट तिराहे पर एक संदिग्ध लग्जरी कार को चेकिंग करने के दौरान गाडी से भारी मात्रा नकली पनीर और दही पकड़ा.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: STF की बड़ी कार्यवाही, नरेंद्र बाल्मीकि गैंग का एक शूटर गिरफ्तार. अभियुक्त पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे है दर्ज...

बता दें की एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को नियमित रूप से मिलावटी खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी तथा विक्रय में लिप्त व्यक्तियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना पर थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 02/02/2026 को सेलाकुई बाजार में चैकिंग के दौरान माया देवी यूनिवर्सिटी के पास धूलकोट तिराहे से सेलाकुई बाजार की और तेज गति से आती हुई कार संख्या UK07FH7883 ब्रेजा लाल रंग को एवं कार संख्या UK07BY 9350 बलेनो को पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तो कार संख्या UK07FH7883 में तथा कार संख्या UK07BY 9350 में भारी मात्रा में पनीर व दही रखी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वाहन चालकों द्वारा उक्त पनीर को नकली होना बताया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को अवगत करते हुये उनकी टीम को मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा उक्त पनीर एवं दही की मौके पर सेंम्पलिंग की गयी तो उक्त पनीर एवं दही का नकली होना पाया गया। जिस पर पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम के द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये नकली पनीर एवं नकली दही को नष्ट किया गया अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सेलाकुई में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों वाहनों चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फबारी के दौरान केदारनाथ घाटी में आंध्रप्रदेश से आयी महिला श्रद्धालु का स्वास्थ्य बिगड़ा,संकटमोचक SDRF ने समय रहते स्ट्रेचर से अस्पताल पहुंचाया..

शादी की बुकिंग में जा रहा था नकली पनीर और दही..
थानाध्यक्ष सेलाकुई पी. डी. भट्ट के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त वसीम एवं प्रदीप द्वारा बताया गया कि वह उक्त नकली पनीर को बाबर निवासी लक्सर एवं दिनेश लुथरा निवासी नेहरु कालोनी से खरीद कर लाये है जिसे वह एक शादी की बुंकिग के लिए देने जा रहा थे, इसी दौरान पुलिस ने चैकिंग के दौरान उन्हें पकड लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:DM और SSP देहरादून का ज़ेल में आकस्मिक छापा..बैरिक से लेकर अन्य CCTV चेक किए जा रहे हैं…

गिरफ्तार अभियुक्त :

1- वसीम पुत्र साबीर निवासी सी-15 टर्नर रोड थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष
2- प्रदीप कुमार पुत्र उदय राम निवासी शंकरपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून उम्र 44 वर्ष

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 पी. डी. भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई
  2. व0उ0नि0 जितेन्द्र कुमार
  3. उ0नि0 सुमेर सिंह
  4. का. प्रवीण कुमार
  5. का. बृजेश रावत
  6. का. उपेन्द्र भण्डारी
  7. का. सोहन

खाद्य आपूर्ति टीमः-

  1. मनीष स्याना असिस्टेन्ट कमिसनर (एफडीए) देहरादून।
  2. संजय तिवारी (वरिष्ठ एफएसओ विकासनगर) देहरादून।
  3. रमेश सिंह वरिष्ठ एफएसओ देहरादून।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें