Good Work: बसंत विहार डकैती घटना में शत-प्रतिशत माल बरामद कर सभी 06 अपराधियों को दून पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा..पुलिस कप्तान की सटीक रणनीति से लुटा गया लाखों का क़ीमती माल बरामद..

पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति से बसंत विहार क्षेत्र की डकैती की घटना का लगभग शत प्रतिशत माल बरामद करते हुए सभी 06 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचा सलाखों के पार…

पुलिस द्वारा घटना में लुटा गया करीब 10 लाख कीमत का माल सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया बरामद..

    डकैती के मुख्यसाजिशकर्ता अभियुक्त को पीसीआर में लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर लूटे गए लगभग डेढ लाख रू- से अधिक मूल्य के आभूषणों को किया बरामद..

अभियुक्त द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ बसंत विहार क्षेत्र में डकैती की घटना को दिया था अंजाम.…

अभियोग में दून पुलिस द्वारा की गई लगभग शत प्रतिशत माल बरामदगी…

देहरादून:बीते 13 अप्रैल 2024 को थाना बसंत विहार के अंतर्गत पर्ल हाइट क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का शत-प्रतिशत माल बरामद करते हुए वारदात में शामिल सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दून पुलिस द्वारा सलाखों के पीछे भेज दिया है.. इतना ही नहीं घटना में लूटा गया लगभग 10 लाख रुपये का माल भी पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद कर लिया है..

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुँचे, मनीष सिसोदिया, व्यापारियों से मांगा आप की सरकार बनाने का समर्थन . उत्तरकाशी में जनसभा और रोड शो का भी है कार्यक्रम ..

 बता दें कि डकैती की इस घटना के सम्बन्ध में थाना बसन्त विहार में धारा 34/ 120 (बी)/ 342 /365/ 384 /395/ 397 /411/ 506 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त शुभम त्यागी पुत्र अनुज त्यागी निवासी ग्राम बहेड़ी थाना मसूरपुरा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है का मुकदमा उपरोक्त में माननीय न्यायालय से वारंट (बी) लेकर तलब किया गया एवं मुकदमा उपरोक्त में ठोस पैरवी करते हुए 02 दिवस का पीसीआर लिया गया. पीसीआर में लिए जाने के उपरान्त एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार अभियुक्त/मुकदमा उपरोक्त के मुख्य साजिशकर्ता से डकैती डालकर लूटे गए माल की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई..इसके बाद गठित टीम द्वारा शुभम त्यागी से गहनता से पूछताछ कर अभियुक्त की निशानदेही पर उसके द्वारा अपने सहअभियुक्तो के साथ पर्ल हाइट वसंत विहार में 13 अप्रैल 24 को की गई डकैती की घटना से संबंधित लगभग डेढ लाख रू से अधिक मूल्य की ज्वैलरी को अपने ठाकुरपुर प्रेमनगर स्थित अपने किराए के कमरे से बरामद कराई गई. ऐसे में डकैती के दर्ज मुक़दमें में दून पुलिस द्वारा सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए लगभग शत प्रतिशत माल की बरामदग किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  Good News:प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम: मुख्यमंत्री धामी..ग्राम चौपालों के आयोजन में उच्चाधिकारी भी हों शामिल..

गिरफ्तार अभियुक्त:

शुभम त्यागी पुत्र अनुज त्यागी निवासी ग्राम व पोस्ट बहेड़ी थाना मसूरपुरा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष ..

बरामदगी:  घटना में लूटी गई लगभग डेढ लाख रू से अधिक मूल्य की ज्वैलरी..

यह भी पढ़ें 👉  Good Job:-दून पुलिस की मुस्तैदी की चलते टली आगजनी की बड़ी घटना…पैट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने की सूचना पर समय रहते त्वरित कार्रवाई के चलते अनहोनी टली..

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त के नाम पता

(1) ओमवीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी सेवला कला पटेलनगर देहरादून मूल पता ग्राम हसनपुर मदनपुर भगवानपुर हरिद्वार.

(2)  मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद इसराइल ग्राम नियामन थाना चरथावल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश..

(3)  मोहम्मद फुरकान पुत्र मुस्तकीम निवासी उपरोक्त. 

(4) मनदीप उर्फ मोनू पुत्र स्वर्गीय सतीश सिंह निवासी ग्राम चितौली थाना हातीशपुर जिला हापुड उत्तर प्रदेश हाल पता राघव बिहार प्रेमनगर..

(5) कपिल कुमार उर्फ रावण पुत्र निर्दोष कुमार निवासी नियामु थाना चरथावल उत्तर प्रदेश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें