उत्तराखंड में हरेला लोकपर्व हर्षोल्लास से मनाया गया..देहरादून में साढ़े छः लाख से अधिक पेड़ लगाए गए..कारबारी ग्रांट क्षेत्र में बीजेपी विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की मौजूदगी में ग्रामीणों ने वन कर्मियों के सहयोग से औषधि-गुणकारी वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया..

देहरादून: उत्तराखंड में लोकपर्व हरेला का त्यौहार मंगलवार बड़े ही हर्षोल्लाह से मनाया गया. इस मौके पर पूरे प्रदेश में पर्यावरण को बढ़ावा देने के दृष्टिगत भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया. राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां एक दिन में ही 6 लाख 50 हज़ार से अधिक अलग-अलग प्रजातियों के औषधि व गुणकारी पौधे लगाए गए..वही आशारोड़ी रेंज के अंतर्गत कारबारी ग्रांट क्षेत्र में भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की मौजूदगी में वन विभाग अधिकारियों और कर्मियों के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों ने भारी संख्या में गुणकारी प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपण कर हरेला पर्व मनाया.. इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम पर लगाने के साथ ही उसे संरक्षित करना जरूरी हैं. क्योंकि अगर बढ़ते जनसंख्या अनुसार पर्यावरण को बचाना है तो, अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे. ताकि पर्यावरण को संरक्षित कर मानव जीवन को बचाया जा सके. विधायक पुंडीर ने कहा कि फलदार और औषधियां से भरे पेड़ों को लगाकर उन्हें अपने परिवार के बच्चों की तरह संरक्षण देना होगा.तभी समय के साथ बदलता हुआ पर्यावरण भी संतुलित रहेगा और मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव को लेकर ट्रेंनिग के दौरान पीठासीन अधिकारियों कड़े निर्देश…चुनाव को बोझ न समझे बल्कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सफलता पूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराएं: DM/जिला निर्वाचन अधिकारी
बाईट-सहदेव सिंह पुंडीर, बीजेपी विधायक सहसपुर,…बाईट-रविन्द्र कुमार वेदवाल,रेंजर,आशारोड़ी.

देहरादून के बेहताशा वृद्धि तापमान को रोकने के लिए वृक्षारोपण जागरूकता जरूरी: विधायक पुंडीर

हरेला लोकपर्व के मौके पर भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने देहरादून की जनता का ध्यान इस बार हो रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी को लेकर कहा कि आज तक देहरादून का मौसम अधिकतम 36 से 37 डिग्री तापमान तक ही पहुँचता था.लेकिन इस बार यहाँ गर्मी का तापमान 42 डिग्री से ऊपर देखा गया.इसकी सबसे बड़ी वजह तेज़ी से घटते पेड़-वृक्ष है.ऐसे में अब भी अगर पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर वृक्षारोपण को बढ़ावा नहीं दिया गया तो,आने वाला मौसम भयानक गर्मी वाला हो सकता हैं.

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट पुलिसिंग की ओर उत्तराखण्ड पुलिस का एक और हाइटेक कदम.. पर्यटकों एवं शहर के पैदल वाले रास्तों सहित हरिद्वार गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अब सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर से पुलिस करेंगी सुरक्षा गश्त…आगामी समय में मसूरी के माल रोड़ और देहरादून के पलटन बाजार में भी बैलेंसिंग स्कूटर से होगी सुरक्षा गश्त..

हमारा मकसद वन क्षेत्र को संरक्षित कर औषधि व गुणकारी पौधों का वृक्षारोपण करना:रेंजर,आशारोड़ी.

हरेला पर्व के मौके पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने वाले वन विभाग आशारोड़ी रेंज के क्षेत्राधिकार रविन्द्र कुमार वेदवाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में आज के दिन सैकड़ों की तादात में गुणकारी-औषधि वाले अनेक किस्म के पौधे लगाए गए..कड़वापानी वन दारोग़ा श्याम सिंह नेगी बताया कि हरेला वृक्षारोपण कार्यक्रम में आज-आंवला, हरड़,बरड़,शीशम ,बरगत,पीपल, अर्जुन,अमरूद,जामुन,केशिया गुलका केशिया शमिया और गुलमौर आदि जैसे गुणकारी पेड़-पौधे लगाये गए.. कारबारी ग्रांट वन क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य तौर पर आशारोड़ी रेंजर- रविन्द्र कुमार वेदवाल,डिप्टी रेंजर बलवीर सिंह चौहान,कड़वापानी वन दरोगा- श्याम सिंह नेगी सहित वन आरक्षी चेतन चौहान व गौरव कुमार आदि कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका में मौजूद रहें..

यह भी पढ़ें 👉  CM पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट का किया लोकार्पण…1 करोड़ की लागत से बनें सिटी फॉरेस्ट में वानस्पतिक प्रजातियां सहित सकून वाली सुविधाएं...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें