CM पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट का किया लोकार्पण…1 करोड़ की लागत से बनें सिटी फॉरेस्ट में वानस्पतिक प्रजातियां सहित सकून वाली सुविधाएं…

एक करोड की लागत से रामपुर रोड स्थित हल्द्वानी में निर्मित सिटी फारेस्ट (नगर वन) का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोकार्पण किया.. मुख्यमंत्री ने नगर वन में वृक्षारोपण भी किया.. 

हल्द्वानी:- इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि नगर में निवासरत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.. उन्होने कहा शहर की भागदौड़ के बीच सिटी फारेस्ट एक ऐसा जगह है जहां सकून मिलेगा. सिटी फारेस्ट में लॉन, बैम्बू हट, चिल्ड्रन पार्क, ओपन एयर जिम, पैदल भ्रमण पथ, साईकिलिंग ट्रेल एवं हाथी सैल्फी पाइंट मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। सिटी फारेस्ट वन विभाग की 7.5 हेक्टेयर भूमि में स्थापित किया गया है.सिटी फारेस्ट में खैर, शीशम, सागौन, कंजू, अमलताश, यूकेलिप्टस, मौलश्री. छत्यून, बांस, चन्दन, नीम, बेल, पारिजात, पाखड़ आदि वानस्पतिक प्रजातियां हैं।  इसके साथ ही नगर वन में बाउण्ड्री वॉल, वृक्षारोपण, लॉन विकास कार्य, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम, पैदल ट्रेल, रिसेस्प्शन ऐरिया, प्रवेश गेट, पैदल मार्ग, ए०टी०वी० ट्रेल, वाटर टैंक आदि कार्य किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: घटना से पहले STF किये तीन शूटर गिरफ्तार, अपराधियों के पास से असलाह व कारतूस बरामद . 2 हत्याओं का था प्लान. जेल से चल रहा था नेटवर्क..

सिटी फारेस्ट में कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप, वैलनेस ऐरिया, बटरफ्लाई गार्डन, रॉक गार्डन, कैक्टस गार्डन, टाइल्स का विस्तारीकरण एवं कैनोपी वॉकवे भविष्य में प्रस्तावित कार्य किये जायेेंगे..

यह भी पढ़ें 👉  KYC जरूरी : 15 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो LPG गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है असर..2लाख 8 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने नहीं कराया है देहरादून जनपद में ई-केवाईसी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें