मानवता: गरीब-बेसहारा और जरूरतमंदों के ‘सांता क्लॉज’ बने SSP देहरादून..देर रात बेटी संग ठंड में फुटपाथों में रहने वाले असहाय लोगों को गर्म कंबल और खाद्य सामग्री बांट लिया आशीर्वाद…गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता कर शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित..

देहरादून :उत्तराखंड की मित्र पुलिस का मानवता भरा चेहरा कई बार सामने आता हैं..ऐसा ही ताज़ा उदहारण एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा क्रिसमस डे की रात गरीबों का सेंटा क्लॉज के रूप में सामने आया.क्रिसमस की देर रात देहरादून शहर के सड़क किनारे ठंड में रहने वाले असहाय और गरीब लोगों को एसएसपी दून ने अपनी बेटी संग मिलकर सर्द मौसम में कप-कपातें लोगों को गर्म कंबल और खाद्य सामग्री बांट उसने आशीर्वाद लिया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी,29 मई से 1जून तक बारिश-ओलावृष्टि,बर्फ़बारी के साथ ही तेज हवाएं, आकाशीय बिजली से सावधान.. इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी.
एसएसपी अपनी बेटी संग गरीबों की मद्दत करते

घंटाघर, दून हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन आदि स्थान पर रात्रि 12 बजे जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर अलग अंदाज में मनाया क्रिसमस डे..

दरसल जहाँ एक ओर तमाम लोग अपने परिवार दोस्तों के साथ 25 दिसम्बर को क्रिसमस सेलिब्रेट करते रहे.वही दूसरी ओर अपनी ड्यूटी के साथ ही बीती रात रात्रि क्रिसमस डे के अवसर पर SSP देहरादून द्वारा अपनी बेटी के साथ शहर के मुख्य स्थानों का भ्रमण किया गया.इस दौरान जबरदस्त ठंड के मौसम में घंटाघर, दून अस्पताल व रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर जरूरतमंद व्यक्तियों से बातचीत कर न सिर्फ उनको गर्म कंबल वितरित किए गए.बल्कि उनको खाद्य सामग्री भी बांटी गई..ऐसे में जरूरतमंद व्यक्तियों द्वारा रात्रि में SSP और उनकी बेटी को अपने पास देखकर सुखद महसूस करते हुए उन्हें आशीर्वाद  दिया..

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: टैक्टर पर बैठे 03 साल के मासूम बच्चे की गिरने से मौत…

गुब्बारे बेच अपने परिवार का मदद करने वाले बच्चों को एसएसपी ने आर्थिक सहायता और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया..

 वही इस दौरान रात्रि में गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का सहयोग करने वाले कुछ बच्चे भी एसएसपी से मिले.. उनसे बातचीत कर उनको भी गर्म कंबल व आर्थिक मदद कर काम के साथ साथ पढ़ाई के लिए भी प्रोत्साहित किया..वही दूसरी तरफ देर रात्रि में जानवरों को भी बिस्कुट  दिए तो जानवर भी सेंटा को देख पीछे पीछे चलने लगे..

यह भी पढ़ें 👉  धमाके की गूंज को लेकर अपडेट-आसमान में हुए जबरदस्त विस्फ़ोट की वजह भारतीय वायु सेना फाइटर प्लेन की सुपरसोनिक बूम !

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें