दो टूक:राज्य स्थापना रजत वर्ष के विशेष सत्र में धामी की दो टूक..अवैध संरचनाओं और सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान..

एक समुदाय विशेष को निशाने पर लेकर भयभीत कर रही हैं बीजेपी सरकार: कांग्रेस..

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित विधान सभा के विशेष सत्र में विपक्ष कांग्रेस ने बीजेपी की धामी सरकार पर मजार तोड़ने और एक समुदाय को भयभीत करने का आरोप लगाया हैं. इस आरोप पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार विधि विधान से चलती है,ये समझना होगा.विधानसभा के विशेष सत्र ने जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कहा कि धामी सरकार ने एक समुदाय विशेष को निशाने पर लिया है.मजारों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने से विकास की बात नहीं हो सकती.विधायक का इशारा मुस्लिम समुदाय की तरफ था और उन्होंने सरकार पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए.उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि नौकरशाही जन प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनती.भ्रष्टाचार-कमीशन खोरी खुलेआम लूट बनी हैं.
इन आरोपों का सदन के नेता के रूप में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार कानून का पालन करती हुई चलती है.हमारी सरकार भी उसी विधि विधान से चल रही है.किसी समुदाय विशेष को तंग किए जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि कहीं भी सरकारी भूमि पर हरी चादर,नीली चादर कहीं पीली चादर डाल कर अवैध कब्जों को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.ये अतिक्रमण कानून के दायरे में हटाया गया है और आगे भी ये अभियान बदसूरत चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  दुखद: बारातियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत. देर रात हुआ दर्दनाक हादसा..


मुख्यमंत्री धामी ने कहा की कांग्रेस विधायक आदेश चौहान जो कभी बीजेपी में हुआ करते थे,कांग्रेस में जाने और विधायक बन जाने के उपरांत उनके बयान मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति से ओतप्रोत रहते आए है.

यह भी पढ़ें 👉  सत्र के पहले दिन सरकार को घेरने के मूड़ में विपक्ष , विधायक सदन में तो, संगठन गैरसैण में करेगा विरोध प्रदर्शन..

बहराल राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर आयोजित इस विशेष विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा दिये बयान,और उनके जवाब में सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए जाने वाले जवाब के वीडियो-सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहे है..

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस सम्मान: सराहनीय व उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्तराखंड के दिन इन पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा मेडल 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें