सावधान:राष्ट्रपति प्रवास के दौरान आज-कल राजपुर रोड़ का ये VVIP एरिया रहेगा Silent zone…आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध होगी क़ानूनी कार्रवाई..

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना निवास में रहेगी.इस दौरान जनपद उनके कई प्रस्तावित कार्यक्रम हैं.ऐसे में राष्ट्रपति प्रवास के दौरान आज 2 नवंबर और 3 नवंबर 2025 को यह पूरा क्षेत्र “Silent zone” घोषित किया गया हैं. पुलिस व जिला प्रशासन के अनुसार इस विषय पर जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के भारतीय न्याय संहिता की धारा- 223 के अधीन वैधानिक कार्रवाई की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा:होली पर जन सुरक्षा के मध्यनजर दून पुलिस मुस्तैद..IG गढ़वाल ने संभाली सड़क पर उतर कानून व्यवस्था की कमान...हर नाके से लेकर चौक-चौराहों पर निरक्षण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस को दिए आवश्यक दिशा निर्देश..

देहरादून पुलिस के अनुसार 02/11/2025 से 03/11/2025 तक जनपद देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा देहरादून पुलिस के आग्रह पर जनपद देहरादून में निम्न स्थानों को Silent Zone/ ध्वनि प्रतिषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है, जहाँ ध्वनि की तीव्रता को 40 डेसीबल तक निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: नशा तस्करी में संलिप्त वांटेड चल रहे 02 गैंगस्टर अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल…अवैध नशा माफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा: SSP दून..

1-  राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन से वीवीआईपी प्रवास स्थल होते हुए ब्रह्म कमल चौक से सड़क के दोनों ओर 100 मीटर तक.

2-  विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि तक।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहारः भारतवर्ष में साइबर ठगी करने वाले 337 साईबर क्रिमिनलों की धरपकड़ करेंगी उत्तराखंड STF…देश में पहली बार 17 राज्यों में छिपे बैठे साइबर अपराधियों के विरुद्ध होगी युद्धस्तर पर कार्रवाई:STF,एसएसपी..

 उक्त आदेश दिनांक 02/11/2025 को समय प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 03/11/2025 को समय सायं 04:00 बजे तक अथवा  दिनांक 03/11/2025 को वीवीआईपी के प्रस्थान के 01 घंटे उपरांत तक प्रभावी रहेगा.

उक्त आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा- 223 के अधीन वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें