एकता:दून पुलिस का हाथ थाम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश देने निकले हज़ारों कदम..”लौह पुरुष” की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में SSP दून द्वारा “रन फोर यूनिटी”दौड़ का आयोजन

“एसएसपी देहरादून द्वारा दौड़ में प्रतिभाग कर रहे छात्र छात्राओं व पुलिस कर्मियों को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

“रन फोर यूनिटी” के माध्यम से आमजन को दिया “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का सन्देश।

“रन फोर यूनिटी” का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखण्डता तथा राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मैराथन, फ्री हैल्थ चैकअप शिविर, वृक्षारोपण तथा जनसहभागिता एवं लोक कल्याण से सम्बन्धित कार्यक्रमो का किया आयोजन।

राष्ट्रीय एकता व अखंडता के दिलाई शपथ, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए छात्र छात्राओं को किया प्रेरित

“राष्ट्रीय एकता दिवस”:

देहरादून:“लौह पुरूष” सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य मे पुलिस लाइन देहरादून में रन फोर यूनिटी दौड का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस को राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के आदर्शों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता की शपथ दिलाई गयी। रन फोर यूनिटी का मुख्य उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत का सन्देश आमजनमानस तक पहुंचाना है..

यह भी पढ़ें 👉  शानदार कार्यकाल के बाद IPS आयुष अग्रवाल की उत्तराखण्ड STF से भावभीनी विदाई.. कार्यकाल के दौरान 83 शातिर गैंगस्टर/ईनामी अपराधियों को भेजा ज़ेल..अंतरराष्ट्रीय स्तर के 190 साइबर गिरोह अपराधियों को किया बेनकाब.. लगभग 20 करोड़ की संपत्तियां कराई कुर्क..

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी “रन फोर यूनिटी“ मैराथन का आयोजन किया गया। साथ ही जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विस्तृत अभियान चलाते हुए अनेक *जनउपयोगी गतिविधियों/कार्यक्रमों जैसे: फ्री हैल्थ चैकअप शिविर, वृक्षारोपण, जनजागरूकता शिविर* आदी का आयोजन किया गया।

“रन फॉर यूनिटी” मैराथन के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विघालयो के अध्यापकगणों, छात्र-छात्राओ, स्थानीय नागरिको, अन्य विभाग के कर्मियो तथा स्थानीय पुलिस के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं तथा गणमान्य व्यक्तियों/आम जनमानस को राष्ट्रीय एकजुटता के प्रति सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के आदर्शों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  AE/JE परीक्षा लीक प्रकरण के नकल माफिया अब न्याय के कटघरे में, 96 अभियुक्तों को खिलाफ हरिद्वार SIT ने कोर्ट में दाख़िल की चार्जशीट.कई अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी..



इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उपस्थित छात्र/छात्राओं को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राष्ट्रीय एकता/अखण्डता बनाये रखने एवं देश मे सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सदृढ बनाये जाने हेतु अपना अपेक्षित योगदान दिये जाने का आहवान करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  *उत्तराखंड में बीजेपी रिटर्न* भाजपा को 48 सीटें, तो कांग्रेस 18 में सिमटी 4 अन्य जीते.. *देखिए किस विधानसभा में किसने मारी बाज़ी..*

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें