*उत्तराखंड में बीजेपी रिटर्न* भाजपा को 48 सीटें, तो कांग्रेस 18 में सिमटी 4 अन्य जीते.. *देखिए किस विधानसभा में किसने मारी बाज़ी..*

उत्तराखंड में विधानसभा 2022 के चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे, साथ ही होली भी खेली और जमकर गुलाल उड़ाया। इस बार भाजपा ने उत्तराखंड में एक नया इतिहास रच दिया हैं। उत्तराखंड में अब तक हुए चार विधानसभा चुनावों का इतिहास दो दशक पुराना है। उत्तराखंड में पिछले चार चुनावों में बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा सत्ता पर काबिज रही हैं लेकिन किसी भी पार्टी ने लगातार दूसरी बार कुर्सी हासिल नहीं की। 2002 के चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई तो 2007 में भाजपा ने। इसके बाद 2012 में फिर कांग्रेस सत्ता में आई तो 2017 में फिर भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई। 2022 में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्थर मारकर मंदिर का शीशा तोड़ने और आपत्तिजनक कृत्य करने वाले पर मुकदमा दर्ज..करतूत CCTV कैमरें में कैद..पुलिस धरपकड़ में जुटी..

इस बार विधानसभा के नतीजों में भाजपा के पाले में 48सीटें, कांग्रेस 18 सीटों पर सिमटी। साथ ही दो सीटों पर निर्दलीय और दो पर बसपा कब्जा जमाने में कामयाब हुई।

उत्तराखंड के 70 विधायकों की पूरी लिस्ट देखिए-

अल्मोड़ा- कैलाश शर्मा (भाजपा)
रानीपुर- आदेश चौहान (भाजपा)
बद्रीनाथ- राजेंद्र सिंह भंडारी (कांग्रेस)
बागेश्वर- चंदन राम दास (भाजपा)
बाजपुर- यशपाल आर्य (कांग्रेस)
भगवानपुर- ममता राकेश (कांग्रेस)
भीमताल- राम सिंह खेरा (भाजपा)
चकराता- प्रीतम सिंह (कांग्रेस)
चंपावत- कैलाश चंद्र (भाजपा)
चौबत्तखाल- सतपाल महाराज (भाजपा)
देहरादून कैंट- सविता कपूर (भाजपा)
देवप्रयाग- विनोद कंडारी (भाजपा)
धनोल्टी- प्रीतम सिंह पंवार (भाजपा)
धरमपुर- विनोद चमोली (भाजपा)
धारचूला- हरीश सिंह धामी (कांग्रेस)
डोईवाला- बृज भूषण गैरोला (भाजपा)
डीडीहाट- बिशन सिंह चुफाल (भाजपा)
द्वाराहाट- मदन सिंह बिष्ट (भाजपा)
गदरपुर- अरविंद पांडे (भाजपा)
गंगोलीहाट- फकीर राम (भाजपा)
गंगोत्री- सुरेश सिंह चौहान (भाजपा)
घनसाली- शक्ति लाल शाह (भाजपा)
हल्द्वानी- सुमित हृदेश (कांग्रेस)
हरिद्वार- मदन कौशिक (भाजपा)
हरिद्वार ग्रामीण- अनुपमा रावत (कांग्रेस)
जागेश्वर- मोहन सिंह (भाजपा)
जसपुर- आदेश सिंह चौहान (कांग्रेस)
झबरेड़ा- वीरेंद्र कुमार (कांग्रेस)
ज्वालापुर- रवि बहादुर (कांग्रेस)
कालाढूंगी- बंशीधर भगत (कांग्रेस)
कपकोट- सुरेश गढ़िया (भाजपा)
कर्णप्रयाग- अनिल नौटियाल (भाजपा)
काशीपुर- त्रिलोक सिंह चीमा (भाजपा)
केदारनाथ- शैला रानी रावत (भाजपा)
खानपुर- उमेश शर्मा (निर्दलीय)
खटीमा- भुवन चंद्र कापडी (कांग्रेस)
किच्छा- तिलक राज बेहड़ (कांग्रेस)
कोटद्वार- रितु खंडूरी (भाजपा)
लक्सर- शहजाद (बसपा)
लाल कुआं- मोहन सिंह बिष्ट (कांग्रेस)
लैंसडाउन- दिलीप रावत (कांग्रेस)
लोहाघाट- खुशाल सिंह (कांग्रेस)
मंगलौर- सरवत करीम अंसारी (बसपा)
मसूरी- गणेश जोशी (भाजपा)
नैनीताल- सरिता आर्या (भाजपा)
नानकमत्ता- गोपाल सिंह राणा (कांग्रेस)
नरेंद्र नगर- सुबोध उनियाल (भाजपा)
पौड़ी- राजकुमार पोरी (भाजपा)
पिरान कलियर- फुरकान अहमद (कांग्रेस)
पिथौरागढ़- मयूख महर (कांग्रेस)
प्रताप नगर- विक्रम सिंह नेगी (कांग्रेस)
पुरोला- दुर्गेश्वर लाल (भाजपा)
रायपुर- उमेश शर्मा काऊ (भाजपा)
राजपुर रोड- खजान दास (भाजपा)
रामनगर- दीवान सिंह बिष्ट (भाजपा)
रानीखेत- प्रमोद नैनवाल (भाजपा)
ऋषिकेश- प्रेमचंद्र अग्रवाल (भाजपा)
रुड़की- प्रदीप बत्रा (भाजपा)
रुद्रप्रयाग- भरत सिंह चौधरी (भाजपा)
रुद्रपुर- शिव अरोड़ा (भाजपा)
सहसपुर- सहदेव सिंह पुंडीर (भाजपा)
सल्ट- महेश जीना (भाजपा)
सितारगंज- सौरभ बहुगुणा (भाजपा)
सोमेश्वर- रेखा आर्य (भाजपा)
श्रीनगर- धन सिंह रावत (भाजपा)
टिहरी- किशोर उपाध्याय (भाजपा)
थराली- भोपाल राम टम्टा (भाजपा)
विकास नगर- मुन्ना सिंह चौहान (भाजपा)
यम्केश्वर- रेनू बिष्ट (भाजपा)
यमुनोत्री- संजय डोभाल (निर्दलीय

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: कल उत्तराखंड दौरे पर होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इस जिले में तय है कार्यक्रम. *जानिए कितने बजे पहुँचेगे शाह..*

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें