राष्ट्रीय खेल: बास्केटबॉल के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पंजाब ने तमिलनाडु को दी शिकस्त.. फाइनल मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता टीम को पदक से नवाजा..

देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में रविवार को पंजाब और तमिलनाडु की टीमें पुरुष वर्ग के बास्केटबॉल के फाइनल में पहुंची.फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम ने तमिलनाडु को करारी शिकस्त दी.फाइनल मैच में पहुचीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने करीब डेढ़ घंटे तक यह मैच देखा और उसके बाद विजेता टीमों को पदक वितरण किया. खेल मंत्री ने इसके अलावा महिला वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को भी पदक पहनाए. इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने रजत जयंती खेल परिसर के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्क्वैश प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को मेडल पहनाए और उन्हें जीत पर बधाई दी.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान...गुंडाएक्ट की कार्यवाही...अब जिला बदर की तैयारी..

वही इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों का कहना था कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उन्हें इंटरनेशनल लेवल की खेल व अन्य सुविधाएं मिली,जिससे उन्हें बेहतर परफॉर्मेंस करने में मदद मिली. खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आयोजन सुविधाओं को खिलाड़ियों से लगातार मिल रही सराहना यह दिखाती है कि सरकार 38 वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन करने में सफल हो रही है..

यह भी पढ़ें 👉  Good News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न पदोंं पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए..साढ़े तीन वर्षों में सरकारी सेवा में नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 23 हजार हुई..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें