NCRB रिपोर्ट 2021: बुजुर्गों के लिए सुरक्षित राज्य है उत्तराखण्ड, एनसीआरबी की रिपोर्ट में मिला दूसरा स्थान.

उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है.. इसके साथ ही प्रोफेशनल पुलिसिंग से अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तराखण्ड में सुरक्षित माहौल बनाने का कार्य लगातार जारी हैं..यही कारण रहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की क्राइम इन इंडिया 2021 रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड सीनियर सिटीजन के लिए देशभर में दूसरे नम्बर में सुरक्षित राज्य का स्थान प्राप्त हुआ है..उत्तराखण्ड 0.8 से कम अपराध दर के साथ श्रेणी में असम के बाद दूसरा सुरक्षित राज्य साबित हुआ है.. जबकि NCRB 2021 रिपोर्ट अनुसार 0.2 अंको के साथ असम सीनियर सिटीजन के लिए पहले स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात 01 लाख का इनामी बदमाश उत्तराखंड STF के शिकंजे,सर्राफा व्यापारी को लूट-हरिद्वार पुलिस पर जानलेवा हमला कर था फ़रार.. यूपी और उत्तराखंड में 15 से अधिक संगीन मुकदमें दर्ज..

पुलिस मुख्यालय के अनुसार वर्ष 2021 में राज्य में वरिष्ठ नागरिकों के साथ हुए अपराधों के कुल 07 मामले दर्ज हुए. इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय औसत 24.5 है.

यह भी पढ़ें 👉   10 पत्थरबाजों की हुई पहचान,उपद्रवियों को आर्थिक मद्दत देने वाला एक संदिग्ध खाता भी फ्रीज..SSP की फिर अपील..

सीनियर सिटीजन सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस कटिबद्ध: DGP 

DGP  अशोक कुमार के मुताबिक  वरिष्ठ नागरिकों के जीवन एवं सम्पत्ति की सुरक्षा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है. इस विषय को लेकर पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी जनपद प्रभारियों को वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों को संरक्षित किये जाने के दिशानिर्देश लगातार दिए जाते है.इतना ही स्मार्ट पुलिसिंग योजना के तहत इसमें और बेहतर सुधार के लिए कार्यवाही जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एसएसपी ने किये ताबड़तोड़ ट्रांसफर.. शहर कोतवाल सहित 18 थाना-चौकी प्रभारियों को किया इधर-से उधर.. बिंदाल चौकी इंचार्ज सहित 02 दरोगा को थाना प्रभारी का तोहफ़ा…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें