महामहिम राष्ट्रपति के देहरादून आगमन कार्यक्रम को लेकर दून पुलिस ने किये सुरक्षा की विशेष तैयारियां..वीवीआईपी कार्यक्रम दौरान ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा…23 और 24 अप्रैल को ऋषिकेश से देहरादून आवागमन के दौरान आमजन ये ट्रैफिक प्लान देखकर निकले..

देहरादून: भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 और 24 अप्रैल 2023 देहरादून-ऋषिकेश भ्रमण कार्यक्रम में आ रही है. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम करते हुए भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स को वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त किया गया हैं. सुरक्षा की दृष्टिगत देहरादून एसएसपी अजय सिंह सहित आलाधिकारीयों द्वारा ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस बलों को हाई लेवल सिक्योरिटी के लिए सोमवार ऋषिकेश में ब्रीफिंग किया..वही 23 और 24 अप्रैल 2024 को महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दृष्टिगत ट्रैफिक डायवर्ट करते हुए नया यातायात प्लान तैयार किया गया है ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी तरह से यातायात बाधित न हो.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:सरकारी भूमि पर चारदीवारी करने गई प्रशासन टीम का भारी विरोध..सरकारी JCB पर पथराव कर तोडफ़ोड़..53 लोग गिरफ्तार...150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज..

देहरादून पुलिस के अनुसार 23 और 24/04/2024 को जनपद क्षेत्रान्तर्गत महामहिम राष्ट्रपति, भ्रमण कार्यक्रम के  दृष्टिगत सम्पूर्ण रुट में समुचित पुलिस बल नियुक्त किया गया है.इसके अतिरिक्त वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था भी तैयार की गई हैं..

 23 व 24/04/2024 को जनपद में वीवीआईपी कार्यक्रम पर दृष्टिगत यातायात प्लान ये रहेगा..

ऋषिकेश / रायवाला / रानीपोखरी / नेहरु कॉलोनी / कैन्ट / रायपुर / डालनवाला / प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश उक्त तिथियों में पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा.

वीवीआईपी के जौलीग्रांट से एम्स ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करने से पहले ऋषिकेश से भानियावाला की ओर आने वाले ट्रैफिक को नटराज / श्यामपुर चौकी से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  प्रयागराज में अतीक अहमद हत्याकांड के बाद उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने पुलिस को हाई अलर्ट जारी किया,CM से लेकर VIP की सुरक्षा में बढ़ोतरी.

वीवीआईपी के जौलीग्रांट से एम्स ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करने से पहले भानियावाला से ऋषिकेश जाने वाले ट्रैफिक को भानियावाला से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

वीवीआईपी फ्लीट के ऋषिकेश से देहरादून की ओर सांय के समय प्रस्थान करनें पर श्यामपुर चौकी पर यातायात को रोका / डायवर्ट किया जायेगा.

वीवीआईपी फ्लीट के ऋषिकेश से देहरादून की ओर आते समय नटराज चौक पार करनें पर भानियावाला से ऋषिकेश जाने वाले यातायात को नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं मनइच्छा देवी से ऋषिकेश जाने वाले यातायात को मनइच्छा मार्ग होते हुए भेजा जायेगा.

यह भी पढ़ें 👉  IDPL को खाली कराने की रणनीति लगभग तैयार,कार्यवाही को लेकर DM का सख़्त रुख,पुलिस ने भी कसी कमर.कभी भी शुरू हो सकता हैं कार्यवाही का अभियान !

वीवीआईपी फ्लीट लच्छीवाला टोलप्लाजा पार करनें पर निम्न डायवर्जन / बैरियर प्वाईटो पर यातायात को रोका / डायवर्ट किया जायेगा.

डायवर्जन प्वाईंट

• कारगी चौक डायवर्जन प्वाइंट

• पुरानी बाई पास चौकी डायवर्जन प्वाइंट

• मोथरोवाला चौक डायवर्जन प्वाइंट

• 06 नं0 पुलिया

• लालतप्पड भारी वाहन रोकने हेतु

• श्यामपुर चौकी

• नटराज चौक..

देहरादून एसएसपी कि आमजन से अपील

देहरादून एसएसपी अजय सिंह द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया हैं कि,उक्त कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, वही अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें