दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी…शहर से देहात तक संदिग्ध इलाकों में पुलिस ने की घेराबंदी और चलाया बड़े पैमाने में सत्यापन अभियान..90 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया.. 315 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ..

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों 900 से अधिक मकान मालिकों के पुलिस ने किए चालान, 90 लाख से अधिक का किया जुर्माना..

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में लगातार व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है सत्यापन अभियान..

अलग- अलग पुलिस टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 5871 लोगों का सत्यापन कर एकत्रित की उनकी व्यक्तिगत जानकारी..

पुलिस अधिनियम के तहत 151 व्यक्तियों के चालान कर वसूला 41250/- ₹ का जुर्माना..

मौके पर कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर 315 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थाने/चौकी में लाकर की गई पूछताछ..

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिबंध: तीर्थ नगरी के सभी डिपार्टमेंटल स्टोर होंगे बंद..31 मार्च के बाद नहीं होगी इन स्टोर्स से शराब की बिक्री !..

आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जनपद में संदिग्ध/ बाहरी व्यक्तियों के चिंन्हीकरण के लिये लगातार चलाया जा रहा है सत्यापन अभियान..

आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत पूरे जनपद में संधिक्त/ बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिये लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है: SSP एसएसपी..

आगामी लोकसभा के दृष्टिगत देहरादून पुलिस की सत्यापन और संदिग्ध लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है रविवार सुबह से जनपद के शहरी और देहात वाले बस्तियों में बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया गया.. इस दौरान 315 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

यह भी पढ़ें 👉  रेस्क्यू:दून पुलिस ने NDRF/SDRF की मद्दत से किया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन..उफ़नती टोंस नदी के बीच टापू में फंसे 03 कावड़ियों को तेज बहाव से निकाल सकुशल बचाया..

बता दें कि एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर 25 फ़रवरी 2024 रविवार की सुबह से दून पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पी0ए0सी0 को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया. लगभग 05 घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 5871 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई.  इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 908 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 90,80,000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया.

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस: पुस्तैनी जमीनी हक को लेकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग..तत्काल सूचना मिलने पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपियों को सघन चेकिंग कर आधे घण्टें के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..

अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 315 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 151 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 41250/-  ₹ का जुर्माना को वसूला गया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें