रेस्क्यू:दून पुलिस ने NDRF/SDRF की मद्दत से किया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन..उफ़नती टोंस नदी के बीच टापू में फंसे 03 कावड़ियों को तेज बहाव से निकाल सकुशल बचाया..

02 घण्टें तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन..SSP देहरादून द्वारा स्वयं की गई राहत-बचाव की मॉनिटरिंग..

अप्रिय घटना घटित होने की बन गई थी संभावना.

दून पुलिस, NDRF, SDRF व फायर सर्विस के आपसी समन्वय से 02 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों व्यक्तियों को किया गया सकुशल रेस्क्यू..

देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत टोंस नदी के बीच टापू में फंसे तीन कावड़ियों की जान उस वक्त सोमवार सुबह मुसीबत में आ गई,जब लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी पूरे उफ़ान पर आ गई. गनीमत रहा की सूचना मिलते ही तत्काल दून पुलिस ने राहत-बचाव दल NDRF और SDRF की मदद से तीनों व्यक्तियों को नदी के जानलेवा तेज़ बहाव से सकुशल बाहर निकाला..2 घण्टें तक चले इस सफ़ल रेस्क्यू ऑपरेशन में अच्छी ये रही कि समय रहते दून पुलिस ने NDRF, SDRF व फायर सर्विस के आपसी समन्वय तीनों व्यक्तियों का सकुशल रेस्क्यू किया.. एसएसपी देहरादून अजय सिंह स्वयं इस रेस्क्यू ऑपरेशन का मॉनिटरिंग करते रहे..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: पुलिस दारोग़ा भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट करने का मामला..आरोपी व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखंड में लागू नए कानून के तहत दून पुलिस ने किया मुदकमा दर्ज..
Oplus_16777216
Oplus_16777216

कावड़ का प्रसाद देने रिश्तेदारों के घर जाते समय नदी में फंसे तीनों व्यक्ति..

पुलिस जानकारी के अनुसार टोंस नदी के बीच टापू में फंसे तीनों व्यक्ति 04 अगस्त 2025 की सुबह हरिद्वार से श्रावण मास के कावड़ का जल लेकर स्थानीय मंदिर में देहरादून (प्रेमनगर) पहुंचे थे.इसके बाद तीनों व्यक्ति,टोंस नदी पार कर प्रसाद वितरित करने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे.तभी भारी बारिश के कारण उपंती टोंस नदी के बीचो-बीच टापू में फंस गए.

थाना प्रेमनगर प्रभारी कुंदन लाल के अनुसार आज दिनांक -04/08/2025 की प्रातः थाना प्रेमनगर को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि प्रेमनगर, ठाकुरपुर के पास टोंस नदी के मध्य 03 व्यक्ति फंसे हुए है। नदी में अचानक अत्यधिक पानी आ जाने से टापू के चारो तरफ पानी का बहाव काफी तेज हो गया है।उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना प्रेमनगर से पुलिस फ़ोर्स आपदा सामग्री के साथ मौके पर पहुचे,और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। लगातार हो रही वर्षा के कारण पानी का बहाव ओर तेज हो गया.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कंट्रोल के माध्यम से मौके पर फायर सर्विस, एसडीआरएफ, तथा एनडीआरएफ टीम से समन्वय स्थापित कर सभी को मौके पर बुलाया गया एवं संयुक्त रेस्क्यू आरंभ किया गया. इस दौरान लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी में पानी का बहाव तेज हो गया जो तीनो व्यक्तियों के घुटनों तक पहुँच गया.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस की बडी कार्यवाही...भारी मात्रा में विदेशी/इम्पोर्टेड शराब का जखीरा किया बरामद..

रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू जारी रखते हुए नदी के दोनों तरफ से तीनों व्यक्तियों को बचाने का प्रयास किया गया, लगातार 2 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में पुलिस द्वारा नदी के तेज बहाव में फँसे व्यक्तियों तक पहुँच बनाई और उन्हें सकुशल नदी से बाहर निकाला गया. एसएसपी देहरादून द्वारा पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की स्वयं मोनिटरिंग करते हुए पुलिस टीम को लगातार निर्देश दिए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  शादी के समारोह में बुजुर्ग महिला के साथ हुई ज्वैलरी लूट का दून पुलिस ने किया खुलासा… लूटे गये ज़ेवरात बरामद कर शातिर अपराधी को भेजा ज़ेल….बुजुर्गों/महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर दून पुलिस संवेदनशील…इस प्रकार के अपराध कारित करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा :SSP देहरादून..

रेस्क्यू किये गए व्यक्ति

1- वीरेंद्र सहानी पुत्र सागर सहानी उम्र 20 वर्ष निवासी बिहार मुजफ्फरपुर।
2- राज किशोर सहानी पुत्र जोगिंदर सहानी उम्र 27 वर्ष, निवासी शुकरहाट मैदापुर, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार।
3- राकेश सहानी पुत्र जोगिंदर सहानी उम्र 20 वर्ष निवासी सुकरहाट मैदापुर मुजफ्फरपुर, बिहार, हाल निवासीगण दुर्गा मंदिर ठाकुरपुर, प्रेमनगर, देहरादून।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें