दुस्साहस: पुस्तैनी जमीनी हक को लेकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग..तत्काल सूचना मिलने पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपियों को सघन चेकिंग कर आधे घण्टें के अंदर दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..

घटना की सूचना मिलते ही SSP देहरादून द्वारा जनपद की सीमाओं को सील कर सघन चेकिंग के दिये थे निर्देश..

 त्वरित कार्यवाही कर आधे घंटे के भीतर सभी 05 युवकों को नेपाली तिराहे से किया गिरफ्तार…

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस हुए बरामद…

देहरादून: बुद्धवार 20 नवंबर 2024 को सांय लगभग 05.00 बजे जौलीग्राण्ट क्षेत्र में पुस्तैनी जमीनी हक को लेकर कुछ युवकों द्वारा डराने धमकाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करने की घटना सामने आयी.. घटना को लेकर तत्काल सूचना मिलते ही दून पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये सघन चैकिंग अभियान शुरू किया गया..एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर जनपद के सारे सीमाओं को सील कर सघन चेकिंग कर नाकेबंदी की गई..पुलिस की त्वरित कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि मात्र आधे घण्टें में हरियाणा वाहन नम्बर संख्या- HR51BK-3371 में बैठकर भाग रहे पांचो आरोपी युवकों को रायवाला क्षेत्र मे नेपाली फार्म मे चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया..फायरिंग कर भाग रहे इन आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस सहित एक खोखा कारतूस बरामद हुआ. गिरफ्तार किए सभी आरोपी युवक जनपद हरिद्वार के निवासी बताये जा रहे हैं..वही शिकायत पक्ष की तहरीर के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ डोईवाला थाने में घटना से सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया..  

यह भी पढ़ें 👉  Good News: मोदी सरकार के बजट में कस्टम ड्यूटी घटने से सोना-4350 रुपये हुआ सस्ता...चांदी और प्लेटिनम ज्वेलरी भी सस्ती… केंद्र सरकार के निर्णय पर सर्राफा व्यापारीयों ने जताई खुशी..

फायरिंग में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम..

1- नवीन कुमार पुत्र अरूण कुमार निवासी ग्राम हबीबपुर कुडी, रायसी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, उम्र – 24 वर्ष ..

यह भी पढ़ें 👉  हत्या: नानकमत्ता कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या..सीसीटीवी में कैद हुई बाइक सवार हत्या की घटना.. मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लेकर दिए DGP को सख्त कार्रवाई के आदेश..

2- पंजाब कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार उम्र – 19 वर्ष . 

3- सरवन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार उम्र – 24 वर्ष ..

यह भी पढ़ें 👉  सभी पुलिसकर्मियों का होगा कोरोना टेस्ट, DGP ने जारी किए निर्देश..

4- प्रदुमन कुमार पुत्र सुनहरा निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार, उम्र – 28 वर्ष ..

5- सिद्धान्शु कुमार पुत्र अरूण कुमार निवासी ग्राम हबीबपुर कुडी, रायसी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, उम्र- 21 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें