सबक़: नकली बंदूक लेकर चढ़ा कंधे पर,लैंडिंग हुई सीधे जेल पर…चुनाव विजय जुलूस दौरान नकली बंदूक लहराकर रौब झाड़ने वाले युवक को दबोच दून पुलिस ने पहुँचाया सही ठिकाने..

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश..

देहरादून: ऋषिकेश क्षेत्र में चुनावी विजय जुलूस के दौरान नकली बंदूक लहराकर रौब झाड़ने वाले युवक को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला हैं.पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर  एसएसपी देहरादून द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे.इसी क्रम में ऋषिकेश पुलिस ने वायरल वीडियो वाले आरोपी की पहचान मनीष राजभर नाम से कर उसे धारा 170(1) BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार जेल भेज दिया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  Election mode में आई दून पुलिस..जनपद के सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नज़र.. 51 लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश सहित लोकसभा चुनाव सुरक्षा दृष्टिगत इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर SSP देहरादून ने दिए निर्देश..

वायरल वीडियो

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो,जिसमें ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चुनावी विजय जुलूस में एक युवक हाथों में बंदूक लहराते हुए नाचते हुए दिखाई दे रहा था. उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे.इसी क्रम में ऋषिकेश पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो उक्त वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान 20 वर्षीय मनीष राजभर पुत्र विजय कुमार राजभर निवासी गली न०-12, वीरपुर खुर्द,नेहरुग्राम, देहरादून के रुप में हुई.

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने का ख़ौफ दिखाकर कर रंगदारी माँगने वाले वांटेड अपराधी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल…समाज में अराजकता फैलाने वाले गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित.सभी को जाना होगा जेल: SSP देहरादून..

लकड़ी की खिलोने वाली नकली बंदूक से शान्ति व्यवस्था बिगाडने के आरोप में हुई गिरफ्तारी..

 पुलिस द्वारा उक्त युवक को जब हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि वीडियो में दिख रही बंदूक नकली लकडी की खिलौना है,जिसे उसके द्वारा बाजार से खरीदा गया था.रैली के दौरान उसे पकड़ कर वह नाच रहा था. पुलिस जांच में भी वीडियो में दिख रही बन्दूक को चैक करने पर उक्त बन्दूक खिलौने वाली बंदूक निकली. लेकिन युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की शान्ति व्यवस्था बिगाडने की कोशिश की गयी.ऐसे में आरोपी युवक को तत्काल धारा 170(1) BNSS में गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  थाने में सिपाही की दबंगई..देशी तमंचे से फायर.. एसएसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर 02 जवानों को किया निलंबित..जांच के आदेश..

  गिरफ्तार अभियुक्त..

1- मनीष राजभर पुत्र विजय कुमार राजभर निवासी गली न०- 12, वीरपुर खुर्द, नेहरुग्राम, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें