दुःखद: कार के ऊपर गिरा बोल्डर ,चालक की मौके पर मौत, 3 घायल। पिथौरागढ़ जिले मे हुआ दर्दनाक हादसा..

पिथौरागढ़

ज़िला मुख्यालय से थल की ओर जा रही आल्टो कार के ऊपर पहाड़ी से एक बोल्डर गिर गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई और पिता-पुत्र समेत 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को अल्टो कार संख्या यूके 05बी- 3034 पिथौरागढ़ से थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुवालेक के समीप पहाड़ी से एक बोल्डर अल्टो कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में कार चालक देवेंद्र सिंह उर्फ दीपक सिंह माहरा पुत्र राजेंद्र सिंह माहरा उम्र 30 वर्ष निवासी जाड़ापानी की मौके पर ही मौत हो गई। बेरीनाग निवासी मोहन सिंह पुत्र बिशन सिंह उम्र 44 वर्ष, सचिन सिंह पुत्र बिशन सिंह उम्र 18 वर्ष, जगत सिंह रौतेला पुत्र मोहन सिंह निवासी जाड़ापानी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना थल थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता बाबा तरसेम के हत्यारें का एनकाउंटर होने के उपरांत आईजी गढ़वाल पहुंचे घटनास्थल ..पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की दी विस्तृत जानकारी..

घायलों को 108 से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, कांस्टेबल धर्मेंद्र और रमेश शर्मा ने मौके पर पहुंचे। चालक देवेंद्र का शव कार के भीतर फंसा था।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को अल्टो कार संख्या यूके 05बी- 3034 पिथौरागढ़ से थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुवालेक के समीप पहाड़ी से एक बोल्डर अल्टो कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में कार चालक देवेंद्र सिंह उर्फ दीपक सिंह माहरा पुत्र राजेंद्र सिंह माहरा उम्र 30 वर्ष निवासी जाड़ापानी की मौके पर ही मौत हो गई। बेरीनाग निवासी मोहन सिंह पुत्र बिशन सिंह उम्र 44 वर्ष, सचिन सिंह पुत्र बिशन सिंह उम्र 18 वर्ष, जगत सिंह रौतेला पुत्र मोहन सिंह निवासी जाड़ापानी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना थल थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  51 लाख क़ीमत की ड्रग्स के साथ नाबालिग लड़की सहित उत्तराखंड रोड़वेज बस ड्राइवर गिरफ्तार.. 

घायलों को 108 से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, कांस्टेबल धर्मेंद्र और रमेश शर्मा ने मौके पर पहुंचे। चालक देवेंद्र का शव कार के भीतर फंसा था। वाहन की चादर को काटकर कार में फंसे शव को बमुश्किल निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी रजिस्ट्री घोटालें के मास्टरमाइंड के.पी. की सहारनपुर जेल में मौत से उठे कई सवाल !.. देहरादून से एक विशेष पुलिस टीम सहारनपुर रवाना.. पूरे प्रकरण में शीघ्र ही कोर्ट में चार्जशीट होगी प्रेषित:SSP

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें