रसोई गैस लेने के लिए गैस एजेंसी में हाहाकार..पुराने दिनों की तरह ग्राहक सुबह-सवेरे (तड़के) से लम्बी-लम्बी कतारों में लगकर हो रहें परेशान..

चार -चार दिनों तक़ गैस की गाडी न आने की वजह बताकर गैस एजेंसी वाले पल्ला झाड़ने में जुटे..फिलहाल रसोई गैस आपूर्ति में कोई किल्लत नहीं हैं,संबंधित गैस एजेंसी ऐसा क्यों कर रही है समझ से परे : एरिया सेल्स मैनेजर इंडियन ऑयल

देहरादून: क्या आपने आज के दौर में कभी सोचा कि आप वर्ष 2014 से पहले की तरह देर रात से लेकर सुबह-सवेरे (तड़के) रसोई गैस सिलेंडर भरने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगकर गैस एजेंसियो के बाहर परेशान होकर आये दिन चक्कर काटेंगे. जी नहीं यह दौर था जिसको 2014 के बाद लगभग पूरे देश में ऑनलाइन डिजिटल युग की क्रांति में कालाबाजारी खत्म करते हुए आराम से घर बैठे सिलेंडर पाने के लिए आसान बनाया गया हैं. लेकिन इन दोनों एक बार फिर गैस एजेंसियों द्वारा गैस की भारी किल्लत का हवाला देते हुए ग्राहकों को देर रात और सुबह सवेरे से लाइनों में लगाकर परेशान किया जा रहा है. इसका ताजा उदाहरण देहरादून के शिमला बाईपास रोड से सटे नयांगाँव (पेलियों )स्थित”शहीद हीरा गैस एजेंसी” में देखने को मिल रहा है. जहां 3 से 4 दिनों तक़ गैस की गाड़ी न आने की बात कह कर ग्राहकों को रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो रहीं हैं. लोग एक सिलेंडर पाने के लिए लगातार गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं. लेकिन इस और ना तो संबंधित विभाग और ना ही जिला प्रशासन इस पर कोई ध्यान दे रहा है. ईरान और पश्चिमी देशों में चल रहें घमासान युद्ध की वजह गैस आपूर्ति में किल्ल्त बताकर एक बार फिर गैस एजेंसी के लोग गैस की गाड़ी ना आने का बहाना बनाकर मनमर्जी करने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेल:उत्तराखंड के विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य,खेल मंत्री ने दी बधाई.. 

इस मामले में “ख़बर सनसनी” ने ज़ब इंडियन ऑयल के एरिया सेल्स मैनेजर नरेंद्र कावरिया से बातचीत की तो उन्होंने साफ तौर पर बताया कि रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है.. हालांकि हीरा गैस एजेंसी ऐसा क्यों कर रही है और इस बारे में वह क्या करेंगे. इसको लेकर एरिया सेल्स मैनेजर ने कुछ नहीं कहा.

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: अब दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर....CM पोर्टल पर दर्ज हुई थी शिकायत..प्रशासनिक जांच के बाद हुई देर रात हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई...

फिलहाल रसोई गैस आपूर्ति में कोई किल्लत नहीं हैं,संबंधित गैस एजेंसी ऐसा क्यों कर रही है समझ से परे : गैस एसोसिएशन अध्यक्ष

एलपीजी गैस एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल के अनुसार फिलहाल अब तक तो कोई ऐसी सूचना या जानकारी नहीं है कि रसोई गैस आपूर्ति में कोई पीछे से किल्लत आ रही है.हालांकि ईरान पश्चिमी देशों का युद्ध अगर यूं ही जारी रहा तो आने वाले दिनों में शायद गैस आपूर्ति में किल्लत आ सकती हैं.उन्होंने बताया कि जहां तक नया गांव शिमला बाइपास स्थित “शहीद हीरा गैस एजेंसी” की बात है, तो उस एजेंसी की लंबे समय से ही शिकायतें इंडियन ऑयल पोर्टल में ग्राहकों द्वारा आती रहती है.इंडियन ऑयल ने दो बार इस एजेंसी पर आर्थिक जुर्माना भी लगा है. लेकिन उसके बावजूद उनके कार्य प्रणाली समझ से बाहर है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिलहाल रसोई गैस की कोई किल्ल्त नहीं है, इसके बावजूद संबंधित एजेंसी द्वारा ग्राहकों को गैस आपूर्ति की कमी बताकर लंबी-लंबी लाइनों में लगा परेशान किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  Election mode में आई दून पुलिस..जनपद के सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नज़र.. 51 लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश सहित लोकसभा चुनाव सुरक्षा दृष्टिगत इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर SSP देहरादून ने दिए निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें