
सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए शासन ने जारी की अधिसूचना..महिला कर्मचारियों को करवा चौथ पर मिलेगी छुट्टी..
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने करवा चौथ पर्व के अवसर पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने इस संबंध में स्वीकृति प्रदान कर दी है।शासनादेश के मुताबिक, यह अवकाश प्रदेशभर में राज्य सरकार के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए घोषित किया गया है।

28 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना
सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखंड शासन की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना पर सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, अधिकारियों और जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को भी अधिसूचना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।











