
चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जनपद स्थित आदिबद्री मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आदिबद्री मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और राज्य की निरंतर प्रगति एवं प्रदेशवासियों के सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की।














