बड़ी खबर: सचिवालय को मिलेगी नई रफ्तार!.₹59.34 करोड़ से बन रहा 6 मंजिला भवन, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग… मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य..

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर सचिवालय की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विश्वकर्मा भवन के पास ₹59.34 करोड़ की लागत से छह मंजिला वैकल्पिक भवन का निर्माण जारी है। भवन में अधिकारियों के कार्यालय, बैठक कक्ष, बैंक, डाकघर और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

125 वाहनों की पार्किंग, बैंक और डाकघर भी

यह भी पढ़ें 👉  सीमाद्वार-आईटीपीबी रोड़ में खतरनाक जलभराव से जनता त्रस्त,DM ने लिया संज्ञान..नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के दिए निर्देश..

नए भवन के बेसमेंट में 25 कारों और 100 दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जा रही है। ग्राउंड फ्लोर पर एसबीआई, डाकघर, प्रतीक्षालय और एक्सटेंशन लॉबी की सुविधा होगी। पहली और दूसरी मंजिल पर अनुभागीय कार्यालय बनाए जाएंगे, जबकि ऊपरी मंजिलों पर अपर सचिव, संयुक्त सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के कार्यालयों के साथ बैठक कक्ष भी होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान: कांवड़ ड्यूटी में मुस्तेद रहकर कर्तव्य-निष्ठा निर्वहन करने पर दो महिला पुलिस कर्मियों को मिला पुरस्कार.. ऋषिकेश कांवड़ मेला व्यवस्था निरीक्षण के दौरान एसएसपी दून ने उत्साहवर्धन कर दिया सम्मान..

निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूरा

विभागीय जानकारी के मुताबिक भवन का जी+5 स्तर तक स्ट्रक्चरल कार्य पूरा हो चुका है। आंतरिक ब्लॉक चिनाई का काम पूरा है और प्लास्टर का कार्य लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 60 प्रतिशत दर्ज की गई है। निर्माण पूरा करने की समयसीमा मार्च 2027 तय की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धोखा: फर्जी दस्तावेज बनाकर, पा ली सरकारी नौकरी, स्वास्थ्य विभाग में थी तैनाती. मुकदमा दर्ज ,जाँच शुरू..

प्रशासनिक व्यवस्था होगी अधिक सुव्यवस्थित

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार के अनुसार, भवन में आधुनिक सुविधाओं के विकास से सचिवालय में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग होगा और कार्यालयी व्यवस्थाओं को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा कर भवन का उपयोग शुरू करना है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें