झारखंड से उत्तराखंड तक अफीम तस्करी का नेटवर्क!.STF के शिकंजे में आये 2 तस्कर,₹35 लाख की अफीम बरामद…

किच्छा में STF की एंटी नारकोटिक्स यूनिट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ऊंचे दामों पर अफीम बेचने की थी तैयारी; सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी STF..

ऊधमसिंह नगर: उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹35 लाख कीमत की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

यह भी पढ़ें 👉  यूपी से एक बार फ़िर उत्तराखंड में घुसे बदमाश,हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़...मौके पर पहुँच एसएसपी ने दिए आवश्यक निर्देश...

संयुक्त टीम की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

STF मुख्यालय के मुताबिक, मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विकसित किए जा रहे इनपुट के आधार पर किच्छा थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी खलीक अहमद और बरेली निवासी जीतेन्द्र के रूप में हुई है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। STF अब आरोपियों से पूछताछ कर अफीम की खरीद-फरोख्त के स्रोत, सप्लाई करने वालों और आगे इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है। जांच में आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज का भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बहुचर्चित फ़र्ज़ी रजिस्ट्री प्रकरण में दून पुलिस को मिली एक और सफलता… फ़र्ज़ी दस्तावेजों के आधार पर उपहार पत्र के माध्यम से किसी अन्य को भूमि हस्तांतरित करने मामले में आरोपी बरेली (यूपी) से गिरफ्तार..

नशे के कारोबार पर STF की नजर

उत्तराखंड STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार, युवाओं को नशे से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री या तस्करी से जुड़ी जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: फर्जी अभ्यर्थी बनकर सरकारी नौकरी की परीक्षा देने आये मुन्नाभाई को दून पुलिस ने दबोचा..

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. खलीक अहमद, पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइन, बदायूँ, उत्तर प्रदेश।
  2. जीतेन्द्र, पुत्र रमेश सिंह, निवासी शांति बिहार, हंस पब्लिक स्कूल के पास, थाना सुभाष नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश।

बरामदगी

  • 7 किलो 50 ग्राम किलोग्राम अवैध अफीम।
  • अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹35 लाख।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें