कुंभ मेले में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, रेलवे-पुलिस ने भी कसी कमर! हरिद्वार स्टेशन पर दबाव बढ़ा तो आसपास के स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें..कुंभ मेले की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे और उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा..


कुंभ मेला IG डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने रेलवे, GRP और RPF अधिकारियों के साथ की अहम बैठक; मेला स्पेशल ट्रेनें, होल्डिंग एरिया और श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी की योजना की समीक्षा..

हरिद्वार। कुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस और रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार, 22 अक्टूबर को कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार स्थित CCR कार्यालय में उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल, GRP और RPF के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को नियंत्रित करने, रेलवे यातायात योजना और स्टेशन प्लान को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। मुख्य स्नान पर्वों के दौरान मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: आगामी लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी अवैध शराब की खेप पकड़ी..01 करोड़ रुपये कीमत की 745 पेटी अवैध शराब के साथ 02तस्कर गिरफ्तार…

हरिद्वार स्टेशन पर दबाव बढ़ा तो आसपास के स्टेशनों का होगा इस्तेमाल

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि यदि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ का दबाव बढ़ता है, तो आसपास के रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित होल्डिंग एरिया, स्टेशन पर सुरक्षित आवागमन और यात्रियों को उनके गंतव्य तक व्यवस्थित ढंग से रवाना करने की योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  PM live. देहरादून से प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन लाइव प्रसारण.

सुरक्षा और सुविधा के लिए SOP की समीक्षा

कुंभ मेला अवधि के दौरान रेलवे से जुड़ी सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे योजना और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भीड़ नियंत्रण, सुरक्षित निकासी और वैकल्पिक व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय बनाए रखें, ताकि मुख्य स्नान पर्वों के दौरान किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर भ्रामक सूचना फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दून पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा…कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर उसे देहरादून शहर का बताते हुए आमजन में भय व्याप्त करने का किया प्रयास…

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल, उत्तर रेलवे मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव, उत्तराखंड की एसपी रेलवे अरुणा भारती, अपर पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला राजेश भट्ट और GRP उत्तराखंड के पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम रेल यात्रा और भीड़ का व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना बैठक का प्रमुख उद्देश्य रहा।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें