कसोल से देहरादून तक चरस की सप्लाई! आशारोड़ी चेकपोस्ट पर STF का एक्शन, 1.108 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार..

देहरादून: उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टीम ने आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास कार्रवाई करते हुए 1 किलो 108 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में 22 वर्षीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है..STF के मुताबिक, तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके काले रंग के बैग से चरस बरामद हुई। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में मादक पदार्थ की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भाजपा को बड़ा झटका, 34 में से 24 जिलापंचायत सदस्यो ने थामा कांग्रेस का दामन. BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सुरेश गंगवार व जिलापंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार..

गिरफ्तार आरोपी की पहचान युसुफ पुत्र तौसीफ, उम्र 22 वर्ष, निवासी मालसी, देहरादून, मूल निवासी पटना, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हिमाचल प्रदेश के कसोल क्षेत्र से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात बताई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े सरेआम अपहरण का प्रयास.. सूचना मिलते ही 15 मिनट में दून पुलिस ने केस वर्कआउट कर हरियाणा के अभियुक्तों को हथियार सहित दबोचा...SSP देहरादून की सफल रणनीति के चलते अपहरण की घटना नाकाम...

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर थाना क्लेमेंटाउन में कार्रवाई की जा रही है। STF और स्थानीय पुलिस की टीमें मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही हैं।

नशे के खिलाफ STF की अपील

STF ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों से नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने युवाओं से नशे और नशा तस्करी से दूर रहने तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस या STF/ANTF को देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Good Policing : खोई मासूम बच्ची को सकुशल परिवार से मिला, दून पुलिस दी खुशियां..खेल खेल में भटककर दूर निकल गई थी 03 साल की बच्ची..

नशे को कहें ना, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य को कहें हाँ।

गिरफ्तार अभियुक्त
युसुफ पुत्र तौसीफ उम्रः 22 वर्ष निवासीः ग्रीन व्यू, दून गली, मालसी, देहरादून, मूल निवासी- पटना, बिहार

बरामदगीः
01 किल 108 ग्राम चरस

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें