हिंदू नेशनल कॉलेज में CM धामी ने किया रावण दहन! बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के हिंदू नेशनल कॉलेज में लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित दशहरा मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया और प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट:किराये के कमरे में जिस्मफरोशी का धंधा! दून पुलिस का खुलासा,सरगना समेत 6 युवती/पुरुष गिरफ्तार..

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दशहरा सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक है। रावण दहन हमें अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध, लोभ और नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अधर्म और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य की ही होती है।

यह भी पढ़ें 👉  जॉलीग्रांट स्थित होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामलें में पुलिस का आधिकारिक बयान....गैंगरेप की खबर पूरी गलत: पुलिस.. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की घटना.. सोशल मीडिया झूठी ख़बर फैलाने वालों पर कार्रवाई तय: पुलिस

भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन मर्यादा, त्याग, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है। कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहना ही भगवान श्रीराम के जीवन का प्रमुख संदेश है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा मेले जैसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की देहरादून जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा..समन्वय औरसमयबद्धता पर दिया जोर..दस्तावेजों के सत्यापन और अतिक्रमण पर सख्ती के दिऐ निर्देश

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें