
जागरूकता से होगा साइबर अपराध का अंत!:SSP, STF
फर्जी कॉल, लिंक और OTP की ठगी से रहें सावधान, उत्तराखंड STF साइबर ने दिया सुरक्षा का मंत्र—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें..
देहरादून :उत्तराखंड में साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए STF साइबर ने जागरूकता का संदेश दिया है। ‘Cyber Awareness 2.0’ अभियान के जरिए लोगों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
उत्तराखंड STF, एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि,अभियान के संदेश में फिशिंग, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, मैलवेयर, डेटा चोरी, सोशल मीडिया फ्रॉड, पहचान की चोरी, रैनसमवेयर और ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों के प्रति आगाह किया गया है।
STF साइबर ने लोगों से मजबूत पासवर्ड बनाने, OTP किसी के साथ साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने और सुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करने की अपील की है।












