दून पुलिस का बड़ा एक्शन!..487 किरायेदारों का सत्यापन, 30 मकान मालिकों पर ₹5.30 लाख का जुर्माना..

नेहरू कॉलोनी में सघन अभियान, 23 संदिग्धों से पूछताछ; 17 लोगों के चालान कर वसूला ₹8,500 जुर्माना, SSP के निर्देश पर जारी रहेगी कार्रवाई..

देहरादून:राजधानी में आमजन की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान 487 किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:अवैध नशा तस्करी आरोप में ONGC कर्मचारी सहित दो तस्कर गिरफ्तार..₹10 लाख क़ीमत की स्मैक बरामद..शिक्षण संस्थानों के स्टूडेंट्स को परोसी जाती थी नशे की डोज..

राजीव नगर, रिस्पना नगर, चक शाह नगर और दीप नगर समेत विभिन्न इलाकों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों की जांच की। अभियान के दौरान किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराने सहित अन्य अनियमितताएं मिलने पर भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने 30 भवन स्वामियों के चालान कर कुल 5 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 23 व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ और सत्यापन किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर 17 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान कर 8,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा पिकअप को लेकर DGP ने पुलिस अधिकारियों को किया सतर्क, 2021 अक्टूबर में आयी आपदा से सिख लेने की नसीहत..

पुलिस ने पूर्व में आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे, पुलिस जांच में सामने आए और जमानत पर चल रहे आरोपियों का भी भौतिक सत्यापन किया। ऐसे व्यक्तियों को दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ताश के पत्तों से पैसा कमाने का कर रहे थे खेल..दून पुलिस ने दबोचा,अब जाना होगा जेल…लाखों का जुआ खेल रहे 09 जुआरी गिरफ्तार..मौके से कैश बरामद..

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें