उत्तराखंड बनेगा फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद, CM धामी से मिले अक्षय कुमार.. इन दिनों नई फिल्म की शूटिंग में मसूरी आए हैं अक्षय कुमार..

नई फिल्म नीति और प्राकृतिक खूबसूरती के दम पर फिल्म इंडस्ट्री को आकर्षित करने की तैयारी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर जोर।

देहरादून: उत्तराखंड को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार प्रयास तेज कर रही है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों एक बार फिर से अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून मसूरी/ ऋषिकेश में आए हुए हैं..इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शासकीय आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद: 33 वर्षीय मां ने 2 बच्चों समेत की खुदकुशी.. घर के अंदर मिली तीनों की लाशें.. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी..

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए आकर्षक केंद्र बना रही है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक फिल्म निर्माता और प्रोडक्शन हाउस उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आएं।

यह भी पढ़ें 👉  White Collar Criminals के खिलाफ दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी..फ़र्ज़ी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर किसी अन्य की जमीन को विक्रय करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया ज़ेल..

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने का उद्देश्य केवल प्रदेश की खूबसूरती को बड़े पर्दे तक पहुंचाना नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करना भी है। फिल्म निर्माण से पर्यटन, होटल, परिवहन, स्थानीय कलाकारों और अन्य संबंधित क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आशारोड़ी-मोहब्बेवाला मार्ग पर हादसों का सफर जारी! भीषण ट्रक हादसे में एक की मौत,अन्य घायल; पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक, राहत बचाव में SDRF-पुलिस ने संभाला मोर्चा..

अब देखना होगा कि नई फिल्म नीति और फिल्म जगत से संवाद के जरिए उत्तराखंड देश के प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्रों में अपनी जगह कितनी मजबूत कर पाता है।

बता दें कि इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में अक्षय कुमार अपनी पूरी फिल्म यूनिट टीम के साथ देहरादून मसूरी जैसे स्थानों में शूटिंग कर रहें है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें