बनबसा में 11 फीट ऊंचे बजरंगबली, पाटनी तिराहे का नाम अब ‘हनुमान चौक’! CM धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण..

नशामुक्ति सद्भावना दौड़ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील; बोले—योग्यता के आधार पर 33 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में लगभग 11 फीट ऊंची भगवान श्री हनुमान की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पाटनी तिराहे का नाम बदलकर ‘हनुमान चौक’ करने की घोषणा की। वैदिक मंत्रोच्चार, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस की सघन चेकिंग में हत्थे चढ़े 03 ड्रग्स पैडलर. सैकड़ों की संख्या नशीले कैप्सूल/ टेबलेट और कैश सहित तस्करी वाली कार बरामद.. 

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त देवभूमि के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवरात्रि और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास, युवाओं को समान अवसर देने और महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, थैलीसैण से देहरादून आ रहे थे मंत्री...

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नकल-विरोधी कानून के क्रियान्वयन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में किया प्रतिभाग...आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री

धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के साथ वीरभूमि और सैन्यभूमि के रूप में भी है। राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण तथा प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर प्रसाद वितरित किया और लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें