खुश खबर:मुख्यमंत्री धामी ने किया ज्ञानवाणी चैनल का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छा प्रयास।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में ज्ञानवाणी चैनल का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन शिक्षण अधिगम से लगातार जोड़े रखने हेतु उत्तराखण्ड राज्य शिक्षा विभाग और जियो ने मिलकर नए ऑनलाईन एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी-1 और ज्ञानवाणी-2 का शुभारंभ एक अच्छा प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि. उत्तराखण्ड पुलिस बल के कल्याण के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं.. पुलिस आवासीय भवनों के निर्माण के लिए दिए जाएंगे प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए...

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण के उद्देश्य से शुरू किए गए एजुकेशन चैनल ज्ञानवाणी का लाभ प्रदेश के सभी बच्चों को मिले। ज्ञानवाणी चैनल की सार्थकता तभी होगी जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा की बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती होती है। कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण के लिए अनेक सराहनीय प्रयास किए गए। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी शैक्षणिक गतिविधियां चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हाई सिक्योरिटी:PM मोदी के उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत देहरादून पुलिस का चाक-चौबंद सुरक्षा घेरा तैयार..VVIP कार्यक्रम के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें