सेलाकुई में स्वास्थ्य शिक्षा को बड़ा बूस्ट! CM धामी ने ₹20.55 करोड़ की 5 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की भी तैयारी..

देहरादून :उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में धामी सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास और 34 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर और नक्षत्र वाटिका की आधारशिला रखी, जबकि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार और दंत चिकित्सालय का लोकार्पण किया। सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग-खूनी खेल:थाना रायपुर क्षेत्र में चली ताबड़तोड़ गोलियां..01 की मौत,02 बुरी तरह घायल..02 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी..

सेलाकुई में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना की दिशा में भी तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि दो निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा नौ नर्सिंग कॉलेज और तीन नर्सिंग स्कूल भी संचालित किए जा रहे हैं। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर के मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, किच्छा में 351 करोड़ रुपये की लागत से एम्स सैटेलाइट सेंटर का निर्माण हो रहा है।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार और कौशल विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि विदेशी भाषा प्रशिक्षण के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। वर्ष 2023 में 60 अभ्यर्थियों को जापान और वर्ष 2025 में 13 अभ्यर्थियों को जर्मनी में रोजगार मिला।

यह भी पढ़ें 👉  डोईवाला टोल प्लाजा में बेकाबू ट्रक डिवाइडर तोड़ता हुआ ऐसे पलटा,सबके होश उड़ गए..बाल बाल बचे लोग..देखिए CCTV वीडियो..

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  CAA के नए कानून के तहत उत्तराखंड में 153 लोगों को भारत की नागरिकता,अफगानिस्तान, पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर आए हिंदुओं को भारत में मोदी-धामी सरकार ने दिया सम्मान..

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने भी चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताया।

कुल मिलाकर, सेलाकुई विश्वविद्यालय परिसर में नई सुविधाओं के विकास और प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से चिकित्सा शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें