आस्था :महानवमी पर CM धामी ने किया हवन-कन्या पूजन! नौ कन्याओं के पूजन के साथ मां दुर्गा से मांगी उत्तराखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में बादल फटने से मुसीबतें बढ़ी,स्थानीय लोगों के अलावा स्कूल में फंसे 150 बच्चों को SDRF ने किया रेस्क्यू..ग़नीमत कोई जनहानि नहीं..

मुख्यमंत्री धामी ने मां भगवती से उत्तराखंड की निरंतर उन्नति और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  वीडियो: अचानक बैठक में घुसा गुलदार, दहशत में परिवार, घंटो की मशक्कत के बाद वनविभाग ने किया रेस्क्यू ...

मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आदर की भावना रखने की प्रेरणा देता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के महत्व और उसकी गरिमा को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमाफियां अमरीक गैंग पर देहरादून पुलिस की सख़्ती जारी..करोडों की धोखाधड़ी में फरार चल रहे अभियुक्तों की संपत्ति कुर्की उद्धघोषणा करने ढोल-नगाड़े के साथ हरियाणा पहुँची दून पुलिस..

महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें