कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य केस में बयान दर्ज,ऑडियो रिकॉर्डिंग क़ो भी SIT ने लिया कब्जे में!.अब फॉरेंसिक जांच से खुलेगा मामलें का राज…

रेखा आर्य से जुड़े मुकदमे की जांच तेज, SIT ने विधिवत प्राप्त की प्रकरण से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग; FSL भेजने की तैयारी।

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े मामले में SIT ने जांच तेज कर दी है। सोमवार, 19 अक्टूबर को SIT टीम ने मंत्री रेखा आर्य के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही प्रकरण से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी विधिवत प्राप्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:प्रॉपर्टी बेचने के लालच में PM-CM के साथ ही देहरादून SSP को IG बताकर अखबारों में भ्रामक विज्ञापन देने वाले "प्रव्या डेवलपर्स" पर दर्ज मुकदमा..

देहरादून के कैंट कोतवाली में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। इसमें मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी, जालसाजी सहित एससी-एसटी एक्ट से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जालसाज:2 साल से फरार जमीन धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों से तैयार किया था मुख्तारनामा! हरियाणा के जमीन मालिक की जगह खुद को खड़ा कर रची धोखाधड़ी की साजिश, NETGRID की मदद से दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा..

पुलिस के मुताबिक, प्राप्त ऑडियो रिकॉर्डिंग को परीक्षण के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा जाएगा। फॉरेंसिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून की गड्ढायुक्त सड़कों से जनता त्रस्त! CM के आदेशों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त, 48 प्रमुख-आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण..दो दिन में फोटो सहित मांगी रिपोर्ट..

फिलहाल मामले की जांच SIT कर रही है। ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच और अन्य साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें