पुलिसिंग:बहनों के त्यौहार में न हो दिक्कत,व्यवस्था बनाने SSP दून अपने अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी सहित सडकों और बाजारों में उतरे..

रक्षाबन्धन पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने एसएसपी देहरादून स्वयं उतरे सडको पर

अधीनस्थ अधिकारियों के संग नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों व चौराहों का किया भ्रमण, यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु अधिनस्तो को दिये निर्देश

बरसात के दृष्टिगत रक्षाबन्धन पर्व के दौरान लोगों द्वारा चौपहिया वाहनों के इस्तेमाल से यातायात का दबाव अधिक होने के दृष्टिगत मुख्य मार्गों/ बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के दिये निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  Good News :लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र..

देहरादून:रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शहर के व्यस्ततम मार्गों/चौराहों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा दर्शनलाल चौक, घंटाघर, एस्लेहॉल चौक, दिलाराम चौक आदी स्थानों का निरीक्षण कर बरसात के कारण बढे यातायात के दबाव को कम करने तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान रक्षा बन्धन पर्व पर लोगों का काफी अधिक संख्या में आवागमन होने तथा बरसात के मौसम के दृष्टिगत चौपहिया वाहनो के अधिक इस्तेमाल की संभावना के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी यातायात प्लॉन तैयार करते हुए यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा यातायात के दबाव वाले मार्गों व चौराहों व मुख्य बाजारों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  वसंत विहार डकैती-लूट प्रकरण में एक और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..लूट की योजना विफल होने की सूरत में बदमाशों के बैकअप प्लॉन में शामिल था गिरफ्तार अभियुक्त..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें