UPES के दीक्षांत समारोह में CM धामी का युवाओं को संदेश—नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें!

UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में 4,795 विद्यार्थियों को मिल रहीं डिग्रियां, CM बोले—युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना; 5 साल में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिधौली स्थित यूपीईएस (UPES) के 24वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया और उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

4,795 विद्यार्थियों को मिल रहीं उपाधियां

UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष कुल 4,795 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं। इनमें नियमित पाठ्यक्रमों के 3,806 और UPES ऑनलाइन के 989 विद्यार्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में नए अध्याय की शुरुआत है। अब उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी मेहनत, लगन और क्षमताओं के दम पर लक्ष्य हासिल करने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मांडूवाला रोड़ जंगल में मिले अज्ञात महिला शव का खुलासा...मृतका के पहले पति द्वारा हत्या क़ी घटना को दिया गया अंजाम..डेड बॉडी को चार दिन तक़ पहले कमरे में रजाई के निचे छुपाये रखा...5000 लोगों के भौतिक सत्यापन और मैराथन जांच-पड़ताल के बाद दून पुलिस हत्यारें तक पहुंची..

व्यवहार, विनम्रता और संस्कार ही असली पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके व्यवहार, विनम्रता और संस्कारों से होती है। जीवन में अच्छे कार्य करने और दूसरों की सहायता करने से वास्तविक खुशी और संतुष्टि मिलती है। उन्होंने युवाओं से निरंतर सीखते रहने और अपने ज्ञान एवं क्षमताओं का उपयोग समाज तथा देश की प्रगति के लिए करने का आह्वान किया।

विकसित भारत 2047 में युवाओं की अहम भूमिका

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा। उन्होंने कहा कि UPES से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी देश-दुनिया में अपनी उपलब्धियों से उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन करेंगे।

AI, डेटा साइंस और ग्रीन एनर्जी पर सरकार का फोकस

यह भी पढ़ें 👉  फागुन:जोशी निवास पर बैठकी होली: गीतों और रंगों से देहरादून में उल्लास की फुहार..उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देती है होली- ललित जोशी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल टेक्नोलॉजी का है। राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए काम कर रही है। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की गई है। वहीं, आधुनिक शिक्षा के साथ सांस्कृतिक विरासत और जीवन मूल्यों के समन्वय के लिए दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की स्थापना की गई है। देहरादून में साइंस सिटी का निर्माण भी किया जा रहा है।

5 साल में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नौकरी पाने तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता के जरिए रोजगार देने वाला बनाना चाहती है। इसके लिए स्टार्टअप, नवाचार और इन्क्यूबेशन सेंटर को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के माध्यम से पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मकान मालिक के घर से आभूषण चोरी करने वाले किरायेदार दंपति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..दोनों के क़ब्जे से ₹08 लाख कीमत के चोरी किये गये जेवरात बरामद..

ढाई लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दिए सुझाव

सीएम धामी ने बताया कि हाल ही में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ढाई लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि यह युवाओं की जागरूकता, सकारात्मक सोच और समाज व देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

विद्यार्थियों और परिजनों से भी मिले मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों और उनके परिजनों के बीच पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए परिजनों का कुशलक्षेम जाना।

कार्यक्रम में यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, UPES के अध्यक्ष डॉ. राम के. शर्मा, कुलपति डॉ. सुनील राय, प्रो-वाइस चांसलर मनीष मदान सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें