SSP अजय गणपति का ‘ऑपरेशन सफाया’—नानकमत्ता में अपराधियों पर चौतरफा प्रहार! 10 तमंचे बरामद, 14 संदिग्ध हिरासत में, ₹12 लाख Cash बरामद.. SSP ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर किया ताबड़तोड़ एक्शन..

अपराधियों के गढ़ में पुलिसिंग छापेमारी की वीडियो देखें..

10 पुलिस टीमों का चौतरफा एक्शन, 350 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद, 10 हजार लीटर लहन और 4 भट्टियां नष्ट; QR कोड स्कैनर और करीब ₹12 लाख नकद मिलने से साइबर अपराध की आशंका..

नानकमत्ता/ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में अपराधियों के खिलाफ एसएसपी अजय गणपति ने सख्त रुख अपनाते हुए नानकमत्ता क्षेत्र में ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत व्यापक कार्रवाई कराई। करीब 10 घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस की 10 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी और चेकिंग करते हुए अवैध हथियारों, कच्ची शराब और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अवैध तमंचे और 13 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा अवैध कच्ची शराब के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 350 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद हुई, जबकि मौके पर चार अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त कर करीब 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की पूर्ति के लिए दो दोस्तों ने रात के अंधेरे में उड़ाई कार,रायपुर पुलिस ने 12 घण्टे में धरपकड़ कर एन वक्त पर बरामद की चोरी की कार.

बाईट : अजय गणपति,एसएसपी,उधम सिंह नगर,

अवैध हथियारों से लेकर कच्ची शराब तक, चौतरफा कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। वहीं, 14 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव में पहली बार वोट करने को युवा उत्साहित..देहरादून जिले के पंचायत क्षेत्रों में 18 से 20 उम्र के 38371 युवा पहली बार करेगें वोट !.

QR कोड स्कैनर और ₹12 लाख नकद मिलने से बढ़ा शक

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से सात QR कोड स्कैनर और करीब 12 लाख रुपये नकद बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को मामले में साइबर अपराध की आशंका है। बरामदगी के स्रोत और संदिग्ध की गतिविधियों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

SSP खुद रहे अभियान में मौजूद

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान की जिम्मेदारी एसपी सिटी रुद्रपुर को सौंपी गई थी। क्षेत्राधिकारी खटीमा, काशीपुर और सितारगंज के पर्यवेक्षण में नानकमत्ता पुलिस के साथ झनकईया, पुलभट्टा और दिनेशपुर थानों का पुलिस बल, एसओजी, पीएसी और अन्य इकाइयां भी अभियान में शामिल रहीं। एसएसपी स्वयं मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  क़त्ल का खुलासा: खनन विभाग से रिटायर्ड बुजुर्ग की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा..बैंक बैलेंस हड़पनें के लालच मामा-भांजे ने की निर्मम हत्या..दोनों अभियुक्त गिरफ्तार..लाखों का केश और बैंक FD जैसे दस्तावेज बरामद..

दूसरे थाना क्षेत्रों में भी चलेगा अभियान

पुलिस के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना और कोतवाली क्षेत्रों में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे। अवैध तमंचों, साइबर अपराध, कच्ची शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संदेश साफ है—अवैध हथियारों और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसने की तैयारी है। हालांकि, जिन मामलों में गिरफ्तारी हुई है, उनमें आरोपियों के दोष का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें