पंचायत चुनाव में पहली बार वोट करने को युवा उत्साहित..देहरादून जिले के पंचायत क्षेत्रों में 18 से 20 उम्र के 38371 युवा पहली बार करेगें वोट !.

06 विकास खंडों के पंचायत क्षेत्रों में कुल 545392 मतदाता पंजीकृत..

देहरादून :त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के लिए आगामी 24 व 28 जुलाई को दो चरणों मे मतदान होगा.. पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह बना हुआ है.जिले के 06 विकास खंडों में 18 से 20 आयु के 38371 युवा मतदाता पंजीकृत है, जिसमें 18092 महिला और 20279 पुरूष मतदाता शामिल है..

यह भी पढ़ें 👉  चेतावनी: ISBT दुष्कर्म मामलें में बिना आधिकारिक पुष्टि के भ्रामक खबरें प्रसारित करने वाले हो जाएं सावधान…पोक्सो एक्ट की इस धारा के अंतर्गत हो सकता हैं सम्बंधित पर मुकदमा: दून पुलिस..

06 विकास खंडों में पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशीयों की भरमार…

देहरादून जिले के 06 विकास खंडों में जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए 113 प्रत्याशी मैदान में है.. जबकि सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 पद है.. सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 698 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.जबकि प्रधान ग्राम पंचायत के 409 पद है। इसमें कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद 1018 प्रत्याशी प्रधान पद के लिए चुनाव लड रहे है। वहीं सदस्य ग्राम पंचायत के 3397 पद है। इसमे अधिकांश पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए और कुछ पदों पर नामांकन ही नही हुआ है, जबकि 1556 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तार:मामूली बात पर पड़ोसी को मौत के घाट उतारने वाले वांटेड अभियुक्त को दून पुलिस ने दबोचा..

06 विकास खंडों के पंचायत क्षेत्रों में कुल 545392 मतदाता पंजीकृत..

देहरादून जिले के 06 विकास खंडों के पंचायत क्षेत्रों में कुल 545392 मतदाता पंजीकृत है। इसमें 262639 महिला, 282739 पुरूष और 14 अन्य मतदाता शामिल है। इसमें 1679 दिव्याग और 38371 युवा मतदाता भी शामिल है। पंचायत क्षेत्रों में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए युवा मतदाताओं में खासा उत्साह बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF को मिली सफलता:चार धाम यात्रा सहित पूरे भारत में हेली सेवा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,बिहार से दो शातिर साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार.35 फर्जी ऑनलाइन वेबसाइटों को भी कराया गया ब्लॉक. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें