उत्तराखंड युवा महोत्सव 2026-27: विकासखंड स्तर पर 30 अक्टूबर से प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, जिला स्तर पर हरिद्वार में आयोजन…

लोकनृत्य • लोकगीत • चित्रकला • फोटोग्राफी • योग • नवाचार…शास्त्रीय नृत्य एवं गायन, शास्त्रीय वादन, योगाभ्यास, समूह आधारित उद्यमिता स्टॉल, हैंडिक्राफ्ट और कृत टेक्सटाइल/प्रोजेक्ट..

देहरादून: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत युवा महोत्सव 2026-27 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, देहरादून की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिले के विभिन्न विकासखंडों में 25 से 31 अक्टूबर तक युवा महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। विकासखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय:कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने दून यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं से इंटरेक्शन करने पहुँचे SSP देहरादून…सामाजिक सुरक्षा में सुधार और अपराधों में रोकथाम के लिये पुलिस एवं समाज के मध्य सहयोग को बताया अहम…

इन तारीखों पर होंगे विकासखंड स्तरीय आयोजन

जारी कार्यक्रम के अनुसार, डोईवाला में 25 अक्टूबर, रायपुर, सहसपुर और कालसी में 30 अक्टूबर, जबकि विकासनगर में 31 अक्टूबर 2026 को युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। चकराता में एक नवंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। विकासखंड स्तर के आयोजन संबंधित विकासखंड सभागार में होंगे।

2 और 3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 2 और 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर चयनित और पंजीकृत प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: चमोली में पॉवर करंट दौड़ने से बड़ा हादसा,पुलिस दारोग़ा सहित 16 लोगों की मौत..कई घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया..CM दिए जांच के आदेश..

लोक संस्कृति से लेकर तकनीक तक दिखेगी प्रतिभा

युवा महोत्सव में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, लोकगीत पोस्टर एवं भाषण जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा फोटोग्राफी, शास्त्रीय नृत्य एवं गायन, शास्त्रीय वादन, योगाभ्यास, समूह आधारित उद्यमिता स्टॉल, विषय आधारित हैंडिक्राफ्ट और कृत टेक्सटाइल/प्रोजेक्ट जैसी विधाओं में भी प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि सभी युवाओं को माई भारत पोर्टल (My Bharat Portal) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। गैर-प्रतिस्पर्धी श्रेणी में पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का शिकंजा जारी....NDPS केस में वांटेड चल रहा ₹10 हज़ार का इनामी शिमला से दबोचा..

प्रतियोगिता में विकासखंड स्तर पर चयनित प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से नियमानुसार पुरस्कार दिए जाएंगे। गैर-प्रतिस्पर्धी श्रेणी में पंजीकरण के आधार पर प्रतिभागियों को मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपनी कला, सांस्कृतिक विरासत, रचनात्मकता और नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर देना है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें