छात्राओं को निशाना बनाने और तेजाब फेंकने की धमकी का मामला! ऊधमसिंह नगर पुलिस का एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार; नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी क़ो बनबसा से दबोचा

छह छात्राओं की निजी जानकारी और फोटो साझा करने का आरोप, अश्लील टिप्पणियों व जान से मारने की धमकियों की जांच में जुटी पुलिस..

दिनेशपुर से बनबसा तक पुलिस की कार्रवाई | दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद, डिजिटल साक्ष्य खंगाल रही पुलिस..

ऊधमसिंह नगर: शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छह छात्राओं को कथित तौर पर निशाना बनाने, अश्लील टिप्पणियां करने, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकियां देने के गंभीर मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर दिनेशपुर पुलिस ने तत्काल तीन टीमों का गठन कर कार्रवाई की। मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे अनस को नेपाल सीमा की ओर फरार होने की कोशिश के दौरान बनबसा से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी मोहम्मद बिलाल को भी पुलिस ने दबोच लिया।

छह छात्राओं की निजी जानकारी साझा करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को दिनेशपुर थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में आरोप है कि संस्थान में पढ़ने वाले मोहम्मद बिलाल ने छह छात्राओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर और फोटो सहित निजी जानकारी अपने साथी अनस के साथ साझा की।

यह भी पढ़ें 👉  गुंडई: सहारनपुर के बाउंसरों ने देहरादून स्थित बार के बाहर जमकर की मारपीट..दून पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार कर पढ़ाया कानून का पाठ..

पुलिस के मुताबिक, छात्राओं को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और गला काटने तथा तेजाब फेंकने जैसी गंभीर धमकियां देने के आरोप भी सामने आए हैं। शिकायत करने पर भी धमकियां दिए जाने की बात कही गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला पुलिस अधिकारी से विवेचना शुरू कराई।

नेपाल भागने की कोशिश, बनबसा में गिरफ्तारी

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में गठित तीन पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी अनस फरार होने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे नेपाल सीमा के निकट बनबसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी मोहम्मद बिलाल को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनस पुत्र मोहम्मद मोबिन, उम्र 22 वर्ष, निवासी बिसरख क्षेत्र, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद बिलाल पुत्र मोहम्मद यूसुफ, उम्र 20 वर्ष, निवासी खेमपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: NDPS कोर्ट ने दोषी करार नशा तस्कर को सुनाई 10 साल की कठोर सज़ा…01लाख का जुर्माना..

मोबाइल फोन बरामद, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर छात्राओं की निजी जानकारी साझा किए जाने, आरोपियों के बीच संपर्क और मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: चारधाम यात्रा में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ठगी का सिलसिला जारी.. दिल्ली,NCR और हरिद्वार की ट्रैवल एजेंसियों पर मुक़दमा दर्ज..दिल्ली से ट्रैवल एजेंसी का संचालक गिरफ्तार...

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि छात्राओं की निजी जानकारी कहां से प्राप्त हुई और उसका इस्तेमाल किस तरह किया गया। मामले की विवेचना जारी है तथा आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस का जोर

ऊधमसिंह नगर पुलिस का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा, निजता और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए मामले के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या धमकी जैसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि मामले में डिजिटल साक्ष्यों और संभावित अन्य संलिप्तताओं की जांच जारी है। आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें