आदि कैलाश की ऊंचाइयों पर CM धामी! परिक्रमा रन-2.0 में लिया हिस्सा, विजेताओं को किया सम्मानित…मई 2027 में माणा पास से औली तक दौड़ेगा हिमालय! 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान, सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।

आदि कैलाश में CM धामी की मौजूदगी! 70 और 42 KM दौड़ के विजेता सम्मानित, मई 2027 में माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। उन्होंने 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साह बढ़ाया। गुंजी पहुंचने पर रं समुदाय ने पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में कठिन रास्तों, प्रतिकूल मौसम और कम ऑक्सीजन के बीच दौड़ पूरी करना साहस, संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए भारतीय सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बाहरी घुसबैठ अंकुश पर पुलिस वेरिफिकेशन युद्धस्तर पर,4 दिन में पाए गए 1326 संदिग्ध, ऑपरेशन मर्यादा में भी कार्यवाही जारी

मई 2027 में होगा 100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ आयोजित की जाएगी। यह दौड़ करीब 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से शुरू होकर बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: सवारियों से भरी मैक्स गंगा जी में गिरने से बड़ा हादसा,5 घायलों को SDRF ने किया रेस्क्यू,चालक सहित 6 लोग लापता,02 के शव बरामद..सर्चिंग अभियान जारी.

सीएम धामी ने कहा कि आदि कैलाश परिक्रमा रन जैसे आयोजन उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई पहचान दे रहे हैं। इनसे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों से होमस्टे संचालकों, स्थानीय गाइडों, परिवहन व्यवसायियों और होटल कारोबारियों को लाभ मिलता है। राज्य सरकार सीमांत गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत करने तथा पलायन रोकने की दिशा में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वारदात: राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद। तीन हत्याओं से दहला दून। पुलिस के लिए अपराधी बने चुनौती। देहरादून और विकासनगर में हुई हत्या की वारदात।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आदि कैलाश परिक्रमा रन के पहले संस्करण में वर्ष 2025 में 700 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया था। इस वर्ष नीति घाटी में भी अल्ट्रा रन का आयोजन किया गया। सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को ट्रेकिंग, पर्वतारोहण और अन्य साहसिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

इस कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री अशोक सिंह नबियाल, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें