
पत्रकारों के कल्याण पर CM धामी का बड़ा कदम!
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पत्रकारों और उनके परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों की संस्तुति की गई है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख, यानी कुल ₹20 लाख की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की गई। वहीं, गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक वरिष्ठ पत्रकार के इलाज के लिए ₹5 लाख की सहायता प्रस्तावित की गई है।
वही इसके अलावा, मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत चार वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह पेंशन देने की संस्तुति की गई।
उत्तराखंड सूचना महानिदेशक ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान और जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पात्र पत्रकारों और उनके परिजनों को नियमानुसार मदद देने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
मुख्य बिंदु:
4 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹20 लाख की सहायता की संस्तुति।
गंभीर बीमारी से ग्रसित पत्रकार के उपचार के लिए ₹5 लाख प्रस्तावित।
4 वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह पेंशन की संस्तुति।











