दून पुलिस का सत्यापन अभियान तेज!.176 किराएदारों का सत्यापन, 17 मकान मालिकों पर ₹1.70 लाख का जुर्माना… 6 संदिग्धों के चालान..

बसंत विहार थाना पुलिस ने ऋषि विहार, हरबंसवाला और भट्टा कॉलोनी में चलाया ताड़बतोड़ सत्यापन अभियान..


देहरादून: बाहरी व्यक्तियों और किराएदारों के सत्यापन को लेकर दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर वसंत विहार थाना पुलिस ने ऋषि विहार, हरबंसवाला और भट्टा कॉलोनी में सत्यापन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने 176 से अधिक किराएदारों और बाहरी व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया। वहीं, किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 17 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वही इसके अलावा, पूछताछ के लिए थाने लाए गए 6 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 2 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: नये साल में भी जारी है नशेड़ियों के लिए दून पुलिस की बस सेवा… बीते 10 दिनों में 585 व्यक्तियों को थाने लाकर 1 लाख 87 हजार का जुर्माना वसूला गया..सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान बदस्तूर जारी....

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें