राजपुर में नशे के सौदागर पर दून पुलिस का शिकंजा,5 लाख की चरस के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार..

जोहड़ी रोड पर राजपुर पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, 1 किलो 110 ग्राम चरस बरामद; नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचने की थी तैयारी

देहरादून: राजधानी देहरादून में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दून पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में राजपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने 19 वर्षीय युवक को 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: स्पा संचालक ने खुद को मारी गोली ,मौके पर मौत. जांच में जुटी पुलिस,पटेलनगर क्षेत्र का मामला.

पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर की देर रात पुरानी मजार, जोहड़ी रोड के पास चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशद उर्फ शुभान खान (19 वर्ष), निवासी मौथरोवाला, दून यूनिवर्सिटी रोड, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है।

नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचने की थी तैयारी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में चरस की तस्करी में शामिल हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी यह चरस रिस्पना पुल निवासी एक स्थानीय नशा तस्कर से लेकर आया था और इसे स्थानीय नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था। हालांकि, अपने मंसूबों में कामयाब होने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का पॉलीग्राफ टेस्ट 1 से 3 फरवरी के बीच संभव..

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का डंडा: 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार..

NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

आरोपी के कब्जे से 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। थाना राजपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें