
कोटद्वार में विजिलेंस का ट्रैप, फायर स्टेशन प्रभारी भूपेश त्यागी रिश्वत लेते पकड़े गए..
देहरादून/कोटद्वार: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई में कोटद्वार फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया ट्रैप कार्रवाई के योग्य पाए जाने पर थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया गया..इसके बाद 4 नवंबर 2026 को सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए भूपेश त्यागी को शिकायतकर्ता से 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस की इस कार्रवाई से अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई ज़ारी है..











