खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन, जाम से मिलेगी राहत..खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक होगा सड़क का चौड़ीकरण, मुख्यमंत्री धामी बोले- खटीमा का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता..

खटीमा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन किया। सड़क चौड़ीकरण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि खटीमा की जनता के साथ उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते जैसा है। जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  तैयार हैं हम..विधानसभा सत्र सुरक्षा..त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश:SSP देहरादून…

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण, आईटीआई और बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण सहित शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए गए हैं।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण और बस अड्डे जैसी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल का संचालन, गन्ने की समय पर पेराई और भुगतान भी सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा:मैक्स लाईफ इंश्योरेंस के नाम पर 95 लाख की ठगी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह के दो और क्रिमिनल दिल्ली से गिरप्तार..

मुख्यमंत्री ने बताया कि खटीमा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नगर बनाना उनका लक्ष्य है। विकास कार्यों को आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने "एक पेड़ मां के नाम"अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर प्रत्येक व्यक्ति से की अपील..

वही इससे पूर्व मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचे। रास्ते में स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें