ध्वस्तीकरण: रामनगर में चला बुलडोजर,14 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त..

86 पक्के मकान ध्वस्त, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला प्रशासन का अभियान..

नैनीताल: रामनगर में कोसी नदी किनारे स्थित पुछड़ी बस्ती में सोमवार तड़के वन विभाग और जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया। भारी पुलिस बल, जेसीबी और बुलडोजर के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 हेक्टेयर सरकारी वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान 86 पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफ़ल आयोजन के उपरांत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारीयों को लेकर देहरादून जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठकों का दौर शुरू..निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियां के लिए दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश..

प्रशासन ने कार्रवाई से पहले सभी विधिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं। क्षेत्र में मुनादी कराने के साथ ही रविवार शाम पुलिस और वन विभाग की टीमों को ब्रीफिंग दी गई थी। कार्रवाई की तैयारियों को देखते हुए कई लोगों ने अपने मकान स्वयं ही तोड़ने शुरू कर दिए थे।

ताहिर मुल्ला पर अवैध कब्जे कराने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, ताहिर मुल्ला नामक व्यक्ति पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे कराने और लोगों को जमीन बेचने के आरोप हैं। वन विभाग की ओर से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विभागीय और पुलिस स्तर पर मामला दर्ज होने की बात कही गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जागरूकता:देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 1,000 से अधिक विद्यार्थियों से संवाद, राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को ADG ने दिखाई हरी झंडी

भारी पुलिस बल रहा तैनात

एसएसपी ने बताया कि वन विभाग के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुछड़ी बस्ती में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस जवान की आँख फोड़ने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को उत्तराखंड STF ने नोएडा से किया गिरफ्तार...शिकंजे आया गुलेलबाज कुख्यात "पारदी गैंग" का सरगना..STF ने पिछले 09 माह में 46 इनामी अपराधियों को धरदबोचा..

दो सुपर जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया इलाका

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि पूरे क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 7 जोन, 14 सेक्टर और 6 बैरियर में बांटा गया था। अभियान के दौरान 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 एएसपी, 6 सीओ, 25 इंस्पेक्टर, 82 दरोगा और पीएसी की 3 कंपनियां तैनात की गईं।

प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी भूमि वन विभाग को सौंपकर उस पर विभाग का कब्जा पुनः स्थापित कराया जाएगा।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें