अशोक अग्रवाल फिर बने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड के दीपक सिंघल दिल्ली में सम्मानित..

देशभर में सर्वाधिक पैटर्न मेंबर बनाने पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष को मिला सम्मान, राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में वैश्य समाज की एकजुटता और समरसता पर दिया गया जोर

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक एवं सम्मान समारोह में डॉ. अशोक अग्रवाल को एक बार फिर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। शनिवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए यह निर्णय लिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। पूरे देश में सर्वाधिक पैटर्न मेंबर बनाने पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्याम जाजू ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  तहसीलों में वर्षो से लंबित चल रहे मामलों के निस्तारण को लेकर देहरादून DM की मैराथन सुनवाई जारी..1 अगस्त से अब तक 3822 वाद निस्तारण..जनमानस से मधुर व्यवहार कर वादों को निस्तारण करने में जोर दे अधिकारी:जिलाधिकारी..

राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनः चुने जाने पर डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज के उत्थान और देश में समाज की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन का मजबूत एवं एकजुट होना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नौकरी के साथ-साथ व्यापार और उद्यमिता की दिशा में भी आगे बढ़ें। उन्होंने कार्यकारिणी में युवा चेहरों को अधिक अवसर देने की बात भी कही।

भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्याम जाजू ने कहा कि समाज में एकता, सामंजस्य और समरसता के साथ संख्या बल भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को वैश्य मित्र सदस्य बनाकर संगठन से जोड़ने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: द ग्रेट खली का सियासी सफर शुरू, BJP में हुए शामिल. राजनीति के मैदान में सियासी दावँ पेंच, पंजाब में करेंगे प्रचार...

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज ने देश की आर्थिक समृद्धि और राष्ट्र निर्माण में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। समाज को संगठित करने, सामाजिक उत्थान और आपसी सहभागिता को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

इस बैठक में कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने संगठन का वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन की बैंक एफडी छह करोड़ रुपये से बढ़ाकर सात करोड़ रुपये कर दी गई है।कार्यक्रम में व्यापार, समाज सेवा, चिकित्सा, उद्योग, दिव्यांगजनों के उत्थान एवं विकास तथा संगठन विस्तार में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वीडियो: गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग. गोदाम में रखा सामान हुआ खाक . कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू,..

मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके..

इस अवसर पर महामंत्री रमेश गोयल, युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता, संजय अग्रवाल, राजीव गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, ऋतु गोयल, उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता सहित उत्तर प्रदेश, पंजाब, बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, विधायक, उद्योगपति एवं आजीवन सदस्य उपस्थित रहे..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें