एनकाउंटर: पटेलनगर क्षेत्र में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल..

फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से वारदात के इरादे से निकले थे दोनों बदमाश, पुलिस टीम पर की फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, दो पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद, बदमाशों पर गैंगस्टर एक दर्जन से अधिक मुकदमें..

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नयागांव के पास सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर बुड़पुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदू नेशनल कॉलेज में CM धामी ने किया रावण दहन! बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घायल बदमाशों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल पहुंचकर भी मामले की जानकारी ली। मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने साक्ष्य जुटाए।

चोरी और नकबजनी की कई वारदातों में संलिप्तता का खुलासा

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों किसी नई वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  *उत्तराखंड में बीजेपी रिटर्न* भाजपा को 48 सीटें, तो कांग्रेस 18 में सिमटी 4 अन्य जीते.. *देखिए किस विधानसभा में किसने मारी बाज़ी..*

दोनों पर गैंगस्टर एक्ट में भी हो चुकी है कार्रवाई

पकड़े गए आरोपियों की पहचान समीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक, निवासी रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों का हरिद्वार और देहरादून में आपराधिक इतिहास रहा है तथा वे पूर्व में कई बार हरिद्वार जेल भी जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Good News: रक्षाबन्धन पर बहनों को दून पुलिस का तोहफा..101 खोये मोबाइलों को वापस कर चेहरों पर लौटाई मुस्कान..17 लाख क़ीमत के 101 मोबाइल फोन रिकवर..

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, समीम पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शहजाद के खिलाफ भी कई अभियोग दर्ज हैं।

दो पिस्टल और कारतूस बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब दोनों के आपराधिक नेटवर्क, पूर्व की घटनाओं और अन्य संभावित वारदातों में उनकी संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें