Good News: रक्षाबन्धन पर बहनों को दून पुलिस का तोहफा..101 खोये मोबाइलों को वापस कर चेहरों पर लौटाई मुस्कान..17 लाख क़ीमत के 101 मोबाइल फोन रिकवर..

SSP देहरादून द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलों को उनके मालिकों को किया सुपुर्द..

देहरादून:रक्षाबंधन त्यौहार से ठीक 02 दिन पहले देहरादून पुलिस में 17 लाख कीमत के 101 खोए हुए मोबाइल को रिकवर कर बहनों को उपहार के तौर पर लौटाया.. बाकायदा एसपी देहरादून अजय सिंह ने रिकवर किए गए मोबाइल को उनके मालिकों को एसएसपी कार्यालय में सुपुर्द किया.. खोए हुए मोबाइल प्रकार बहनों के चेहरे भी खिल उठे..

 जानकारी के मुताबिक एसएसपी  देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी को लेकर साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था.इसी क्रम में  खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए साइबर क्राइम सैल देहरादून की टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये 01 जनवरी 2024 से 17 जुलाई 2024 तक साइबर सैल देहरादून को मिलने वाली शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से खोये हुए 16,95,333/- (रु0 सोलह लाख पिच्चानवे हजार तीन सौ तैंतीस ) कीमत के 101 मोबाइल फोनों को बरामद किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  Good News:20 नई AC यूटीसी मिनी बसों का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ..उत्तराखंड के इन दो मुख्य पर्यटक स्थलों में इनका संचालन..

   रक्षाबन्धन पर्व से पूर्व बहनों और आम जन को साइबर सैल द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलों को शनिवार 17 अगस्त 2024 को एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा उनके स्वामियों 1- लक्ष्मी कुमारी,  2- नेहा, 3- अन्जु मिश्रा , 4-श्रीमति हेमा भट्ट, 5-श्री विकास नौटियाल, 6- संजय प्रसाद सेमवाल, 7- शहनवाज अली, 8- सरबजीत सिंह,  9-सार्थक कैन्थोला, 10- आफताब अली के सुपुर्द किया गया.. अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया…

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत देहरादून ने अलग-अलग स्थानों पर चलाया दून पुलिस ने जागरूकता अभियान..शिक्षा से वंचित 24 बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश: SSP दून..

बरामदगी :-.

101 स्मार्ट मोबाईल फोन (कीमत रु0 16,95,333/-) 

खोये हुए मोबाइलों की शिकायत पर दून तत्परता से कार्रवाई में जुटी:एसएसपी दून

वही एसएसपी देहरादून ने कहा कि मोबाइलों की रिकवरी के लिए जनपद में स्थापित साइबर क्राइम सेल के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं,पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं. पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल की टीम द्वारा लाखों रूपये मूल्य के मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है..

यह भी पढ़ें 👉  अज्ञात शवों का रहस्य: कूड़े के ढेर से तीसरा शव मिलने से फिर बढ़ी सनसनी...मामलें की संवेदनशीलता को देखते हुए SSP देहरादून स्वयं फील्ड में उतरे..सुबह से ही चलाया घटनास्थल के आसपास सघन सर्च ऑपरेशन..

लालच में आकर बिना वैध बिल व वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे: SSP दून

एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें