Good News:20 नई AC यूटीसी मिनी बसों का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ..उत्तराखंड के इन दो मुख्य पर्यटक स्थलों में इनका संचालन..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से आयोजित एक समारोह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित की जा रही 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग ऑफ किया। इनमें से 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन देहरादून-मसूरी और 10 टैम्पो ट्रेवलर वाहन हल्द्वानी नैनीताल रूट पर चलेंगे। इससे नैनीताल- हल्द्वानी और देहरादून – मसूरी के बीच जाम की समस्या में भी कमी आयेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सफल रही तो, इस तरह की सेवाओं की संख्या और बढ़ाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय से जीटीसी हेलीपैड तक टैम्पो ट्रेवलर से सफर भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: मुख्यमंत्री का "ऑपरेशन कालनेमि" छद्म भेषधारियों पर पड़ रहा भारी…पति/बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं से ठगी करने वाले दो ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..

मुख्यमंत्री ने कहा कि वातानुकुलित टैम्पो ट्रैवलर राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। इनसे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सकेगी तथा प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए। आज डिजिटल टिकटिंग, ऑनलाइन बुकिंग, ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सेवाओं द्वारा परिवहन विभाग जनता को सुलभ यात्रा उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप लगातार तीन वर्षों से परिवहन निगम मुनाफे में हैै।

यह भी पढ़ें 👉  गुंडई करने वालों को कुछ घंटो में घुटनों पर लाई दून पुलिस..ग्रामीणों पर हथियारों से जानलेवा हमला करने वाले यूपी के बदमाशों को 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार… CCTV में कैद हमलावरों की गुंडई..

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बस बेड़े में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जायेगा, जिसके लिए बसों की खरीद की प्रक्रिया गतिमान है। सरकार ने अपने कर्मचारियों और चालक-परिचालकों की कई समस्याओं का समाधान किया है। डीए में बढ़ोतरी करना हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मानव संसाधन बढ़ाना हो, पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिलायंस ज्वैलरी डकैती प्रकरण में दून पुलिस की बडी सफलता..घटना में शामिल 02 लाख के ईनामी मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार को ट्रांजिट रिमाण्ड पर देहरादून लाया गया... अभियुक्त बिहार जेल से संचालित गिरोह का मुख्य सदस्य...कुख्यात प्रिंस पर हत्या,डकैती,लूट,कोर्ट परिसर में पुलिस पर जानलेवा हमला जैसे गम्भीर अपराधों का संगीन इतिहास...

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रमुख सचिव एवं अध्यक्ष उत्तराखण्ड परिवहन निगम एल. फैनई, एमडी परिवहन निगम रीना जोशी और परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें